Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टेलकम पाउडर से 'धीमा जहर': रसूख के दम पर चल रहा था गोरखधंधा, मैनपुरी-फिरोजाबाद में सप्लाई

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:45 PM (IST)

    मैनपुरी के ज्योंती खुड़िया में पूर्व चेयरमैन के बेटे की अवैध आटा इकाई का भंडाफोड़ हुआ है, जहां टेलकम पाउडर मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था। यह मिलावटी ...और पढ़ें

    मैनपुरी में टेलकम पाउडर से बन रहा था मिलावटी आटा।

    मैनपुरी में टेलकम पाउडर से बन रहा था मिलावटी आटा।

    HighLights

    1. ज्योंती खुड़िया में अवैध आटा इकाई का भंडाफोड़।

    2. आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर चमक लाई जाती थी।

    3. मिलावटी आटा फिरोजाबाद और मैनपुरी में बेचा जाता था।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कस्बा ज्योंती खुड़िया में अवैध आटा निर्माण की सच्चाई भले अचानक सामने आई हो, लेकिन इसका संचालन लंबे समय से हो रहा था। ग्रामीणों को भी जानकारी थी, लेकिन संचालक परिवार के रसूखदार होने के कारण लोग बोलने से कतराते थे। संचालक निर्माण इकाई में टेलकम पाउडर से तैयार आटे को जिले में खपाने की बजाय फिरोजाबाद में बिकवाते थे।
    निर्माण इकाई के संचालक अजीत कुमार के पिता वर्ष 2001 से 2006 तक नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया के चेयरमैन रहे थे। चर्चा है कि इससे पूर्व वे विकास भवन में काफी सक्रिय रहते थे। इसी का लाभ उन्हें लोगों से पहचान बनाने में मिला। कुछ माह पहले ही गांव के अंतिम छोर पर खेत में इन्होंने आटा चक्की और स्पेलर के नाम पर निर्माण कराया था।

    पहले से छोटी आटा चक्की है

    बाद में मशीनें मंगाकर यहां स्थापित करा दीं। एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार निर्माण इकाई से पास में ही इनकी पहले से छोटी आटा चक्की है। ऐसे में कोई संदेह भी नहीं करता था। अनाधिकृत इकाई से आटा तैयार कर उसकी सप्लाई फिरोजाबाद में शुरू करा दी। अक्सर वाहनों के आने-जाने से लोगों को संदेह तो होता था, लेकिन रसूखदार होने के कारण किसी ने शिकायत नहीं की।

    इन जिलों में सप्लाई

    अब ग्रामीण भी इस बात को दबी जुबान बताते हैं कि टेलकम पाउडर से तैयार होने वाला आटा मैनपुरी के करहल और बरनाहल क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता था। सर्वाधिक सप्लाई फिरोजाबाद में थी। खुद इकाई संचालक ने इस बात को स्वीकारा है, लेकिन कहां बेचता था, यह स्पष्ट नहीं किया। अब जांच टीम द्वारा फिरोजाबाद में बिक्री की जानकारी पुलिस को दी गई है। वर्तमान में भी एक राजनीतिक दल से भी परिवार के संबंध काफी घनिष्ठ बताए जा रहे हैं।

    आटा में चमक लाने को मिलाते थे पाउडर

    मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि पूछताछ में निर्माण इकाई संचालक द्वारा 14 से 15 रुपये प्रति किलो की दर से आटा बेचने की बात स्वीकारी गई थी। बताया था कि हर बोरी में पहले आटा भरते थे और उसके बाद मशीन की मदद से टेलकम पाउडर को मिलाते थे। इससे घटिया किस्म का आटा भी चमकदार, सफेद और चिकना बन जाता था।

    खबरें और भी

    सस्ती दर पर अच्छा दिखने के कारण ग्रामीण दुकानदार इसे आसानी से खरीद लेते थे। दुकानदार ने पूछताछ में बताया कि एक बोरी तैयार करने में सात से आठ रुपये प्रति किलो की लागत आती थी।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    राजस्थान से हो रही थी टेलकम पाउडर की आपूर्ति

    टेलकम पाउडर की बोरियों पर टीएएलसी तथा गोतचा ग्रुप लिखा है। गोतचा ट्रेड सेंटर एआइ रोड, जयपुर, राजस्थान, इंडिया का पता अंकित है। इस संबंध में संपूर्ण सूचना पुलिस को दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुलिस के स्तर से उक्त पते की जांच कराई जाएगी। दुकानदार द्वारा खरीद बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखाए गए थे। लैब से पाउडर की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसके हानिकारक होने के स्तर को बताया जा सकता है। वैसे भी टेलकम पाउडर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। अब पुलिस उक्त पते के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।

    यह भी पढ़ें- गेहूं के आटा में टेलकम पाउडर, मैनपुरी में पूर्व चेयरमैन के पुत्र की फैक्ट्री में गोलमाल; चमकदार और सफेद बनाने के लिए मिलावट

    टेलकम पाउडर मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था। मौके से कई प्रमाण मिले हैं। मानव स्वास्थ्य से सीधा खिलवाड़ है। नमूने जांच को भेजने के साथ इकाई को सील कर दिया गया है। औंछा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    -

    डॉ. श्वेता सैनी, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय।