Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: अखिलेश यादव के सीट छोड़ते ही राजनीतिक हलचल हुई तेज, पूर्व विधायक ने सपा प्रमुख से मांगा टिकट

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 09:03 AM (IST)

    Mainpuri News In Hindi सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे चुके हैं। यहां जल्द उप चुनाव होगा। करहल सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल को ह ...और पढ़ें

    Mainpuri News: करहल से विधानसभा छोड़ चुके हैं अखिलेश यादव।
    Mainpuri News: करहल से विधानसभा छोड़ चुके हैं अखिलेश यादव।

    HighLights

    1. करहल सीट से पूर्व विधायक ने मांगा है सपा मुखिया से टिकट
    2. सपा के साथ ही भाजपा में भी दावेदारों की संख्या बढ़ी

    संसू जागरण, करहल। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करहल सीट से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो रही है। जल्द ही यहां उप चुनाव होगा। ऐसे में सपा और भाजपा तेजी से तैयारियों में जुट गई हैं। शनिवार को पूर्व विधायक अनिल यादव ने लखनऊ पहुंचकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और करहल से टिकट के लिए आवेदन किया।

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 60 हजार से ज्यादा मतों से निर्वाचित हुए थे। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में वह कन्नौज से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्होंने करहल सीट से इस्तीफा दे दिया। अब जल्द ही इस सीट पर उप चुनाव की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते सपा और भाजपा में टिकट पाने के लिए दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

    ये भी पढ़ेंः वृंदावन के गेस्टहाउस में चल रहा था ऐसा काम, पुलिस की छापामार कार्रवाई से मच गई भगदड़, आगरा से आते थे लोग

    अनिल यादव ने मांगा टिकट

    शनिवार को पूर्व विधायक अनिल यादव लखनऊ पहुंचे और उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। करहल सीट से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें आवेदन पत्र दिया।

    ये भी पढ़ेंः मथुरावासियों के लिए खुशखबरी; 16 साल का इंतजार हुआ खत्मअब अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, कुछ दिन में रजिस्ट्रेशन शुरू

    वहीं इससे पहले पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव भी यहां से चुनाव लड़ने के लिए दावा कर चुके हैं। चुनाव की घोषणा होने के साथ दोनों ही दलों द्वारा प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी जाएगी।