Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Expressway से जुड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे की भूमि खरीद में तेजी, गांवों में लगाए जाएंगे कैंप

    By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 09 Apr 2026 08:16 PM (IST)

    मैनपुरी में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि रजिस्ट्री में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने धीमी गति पर नाराजगी जताते ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. डीएम ने भूमि रजिस्ट्री में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

    2. लापरवाह लेखपालों पर कार्रवाई, तहसीलदार को चेतावनी जारी की।

    संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी न लाने पर डीएम ने संबंधित गांवों के लेखपालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। तहसीलदार को काम में तेजी लाने की चेतावनी दी है।

    अब संबंधित गांवों में कैंप लगाकर किसानों की रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जिले में भूमि खरीद चल रही है।

    भोगांव तहसील क्षेत्र के 12 गांव की भूमि पर एक्सप्रेसवे का निर्माण होना है। अब तक प्रशासन केवल 200 से ज्यादा किसानों की भूमि की रजिस्ट्री करा पाया है। अधिकारियों की लापरवाही डीएम अंजनी कुमार सिंह ने नाराजगी जताई है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस काम में लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    डीएम के निर्देश पर एसडीएम संध्या शर्मा ने प्रतिदिन होने वाली रजिस्ट्री की संख्या बढ़ाने के लिए लेखपालों को सख्त हिदायत दी है। एसडीएम ने तहसीलदार को संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों और राजस्व निरीक्षक की लापरवाही की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

    संबंधित गांवों में कैंप लगाकर कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। डीएम की सख्ती के बाद एसडीएम ने चार लेखपालों को नोटिस जारी किया है। लेखपाल देवेंद्र प्रताप, नवनीत मौर्य, शिवकुमार, दीपक को अपने क्षेत्र में रजिस्ट्री का प्रतिशत बढ़ाने की चेतावनी दी है।