Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Expressway से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे, मैनपुरी के 27 गांवों की ली जाएगी 377 हेक्टेयर जमीन

    By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 27 Apr 2026 11:24 PM (IST)

    यूपीडा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद मैनपुरी में लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना पर तेजी से काम करेगा। इसके तहत जिले के 27 गांवों से 377 हेक्टेयर जमीन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के काम में तेजी लाएगा। जिले के 27 गांवों की 377 हेक्टेयर जमीन पर सिक्सलेन सड़क का निर्माण होगा।

    एक्सप्रेसवे को आठ लेन में विस्तारित करने के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है। एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जिले से होकर गुजरने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है।

    इस परियोजना के लिए भोगांव तहसील के 12, किशनी के 15 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। जिले में 27 गांवों की कुल 377.2402 हेक्टेयर जमीन को एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए लिया जाना है। इसमें 17 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की है।

    ग्राम समाज की जमीनों का पुर्नग्रहण प्रशासन ने तेज कर दिया है। जबकि काश्तकारों की जमीनों की रजिस्ट्री प्रक्रिया भी अब गति पकड़ने लगी है। अब तक जिले में 80 हेक्टेयर जमीन की खरीद हो चुकी है।

    25 फीसदी जमीन खरीद पूरी होने के बाद यूपीडा के अधिकारियों ने इस काम में तेजी लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

     

    भविष्य में आठ लेन का हो सकता है एक्सप्रेसवे

    सिक्सलेन एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण में अतिरिक्त जमीन को खरीदा जा रहा है। भविष्य में एक्सप्रेसवे को आठ लेन तक विस्तारित करने की योजना के तहत जमीन की खरीद की जा रही है। एक्सप्रेसवे किनारे किसानों की सुविधा के लिए सर्विस रोड व अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है।



    मैनपुरी में अब तक 25 फीसदी जमीन खरीद पूरी हो चुकी है। इस काम को जल्द पूरा करने के लिए निरंतर समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। जमीन खरीद पूर्ण होते ही एक्सप्रेसवे निर्माण शुरू होगा।
    नगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भू अर्जन अधिकारी यूपीडा

    खबरें और भी