Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जयमाला होते ही शादी से फरार हो गया दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर करती रही इंतजार, फिर अगली सुबह...

    By Vikram SinghEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Sun, 23 Feb 2025 05:30 PM (IST)

    मैनपुरी के एक मैरिज होम में शनिवार देर रात दूल्हे के दोस्तों और कन्या पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। दूल्हे के दोस्तों ने वरमाला के दौरान शोर मचाया जिससे क ...और पढ़ें

    दोस्तों के चक्कर में दूल्हा भी शादी छोड़कर भाग गया था। (तस्वीर जागरण)
    दोस्तों के चक्कर में दूल्हा भी शादी छोड़कर भाग गया था। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. दोस्तों के चक्कर में दूल्हा भागा, फिर सुबह हुए सात फेरे
    2. कन्या पक्ष ने दूल्हे के साथ खाना खाने बैठे दोस्तों को हटाने का किया था प्रयास
    3. दूल्हा मैरिज होम से भागा, रविवार सुबह मनाने के बाद लौटा, तब संपन्न हुआ विवाह

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शनिवार देर रात किशनी नगर के एक मैरिज होम में हुई शादी में अनहोनी घटित हो गई। दरअसल, इटावा के पांडुआ निवासी अमन पुत्र निर्भय सिंह की बरात नगर के एक मैरिज होम में आई थी।

    शादी के सभी कार्यक्रम सामान्य रूप से चल रहे थे, लेकिन वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने शोर मचाया, जिससे कन्या पक्ष ने नाराज होकर उन्हें स्टेज से नीचे उतार दिया।

    इसके बाद दूल्हा और उसके दोस्त खाने के दौरान एक साथ बैठ गए, जिसे लेकर कन्या पक्ष ने आपत्ति जताई और दूल्हे के दोस्तों को खाने से हटा दिया। यह देख दूल्हा नाराज हो गया और वह अपने दोस्तों के साथ मैरिज होम छोड़कर फरार हो गया।

    शादी में बन गया तनाव का माहौल

    इस पर तनाव बढ़ने के बाद रिश्तेदारों और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर मामले को शांत करने की कोशिश की। कन्या पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी, जबकि दूल्हे ने इसे नकारते हुए अपने दोस्तों को हटाने पर नाराजगी जताई।

    रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ

    पुलिस और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और दूल्हा फिर से शादी के कार्यक्रम में शामिल हुआ। रविवार सुबह तक दोनों पक्षों में सुलह हो गई और बाकी की शादी की रस्में संपन्न हुईं। इसके बाद दोपहर में दुल्हन को विदा कर दिया गया और वह अपनी ससुराल चली गई।

    इसे भी पढ़ें- सुहागरात के सपने रह गए अधूरे! दुल्हन दूरी बनाती रही, दूल्हे के पूछने पर बोली- जबरन हुई शादी, फिर अगली सुबह...

    शादी समारोह से महिला ने जेवर कर लिए चोरी

    बता दें कि कुछ महीनों पहले मैनपुरी में ही शादी समारोह से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया था। नगर स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान परिवार की ही एक महिला लाखों रुपये के जेवर चुरा ले गई थी। 

    खबरें और भी

    एसपी ने पीड़ित महिला को दिया था कार्रवाई का भरोसा

    पारिवारिक लोगों के कहने के बाद भी जब महिला ने जेवर वापस नहीं किए तो कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की गई, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। एसपी विनोद कुमार ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

    इसे भी पढ़ें- इधर हो रही थी दुल्हन की विदाई, उधर मैरिज होम में हो गया खेल; सामने आई रिश्तेदार महिला की करतूत तो दंग रह गए घरवाले!