मैनपुरी में ट्रांसफार्मर फुंकने पर पहली बड़ी कार्रवाई, UPPCL के चेयरमैन ने अवर अभियंता को किया निलंबित
मैनपुरी में ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंकने और उसे बदलने में देरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यूपीपीसीएल चेयरमैन के आदेश पर कुरावली उपकेंद्र के अवर अभिय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददात, मैनपुरी। ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंकने पर जिले में पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन आशीष गोयल ने उपकेंद्र कुरावली के अवर अभियंता रामसनेही लाल को निलंबित कर दिया है।
विद्युतापूर्ति की समीक्षा में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने में देरी होने पर यह कार्रवाई की गई है। निलंबन आदेश अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश कुमार के लिए भेजकर सभी ट्रांसफार्मर की निगरानी कराने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।
फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने में देरी पर अवर अभियंता निलंबित
शासन ने मार्च में ही ट्रांसफार्मर की सुरक्षा से संबंधित मानक निर्धारित कर दिए थे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह ने भी मैनपुरी की समीक्षा कर स्पष्ट कर दिया था कि 100केवीए क्षमता से ऊपर के सभी ट्रांसफार्मर की निगरानी कराई जाए। कस्बा कुरावली में कई दिन से ट्रांसफार्मर से सप्लाई प्रभावित होने की शिकायत की जा रही थी।
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता को भेजा निलंबन आदेश
उपकेंद्र कुरावली एवं लखौरा की जिम्मेदारी संभाल रहे अवर अभियंता रामसनेही लाल के स्तर से शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। अंतत: ट्रांसफार्मर फुंक गया। स्थानीय लोगों के स्तर से इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। शिकायत पर शासन ने भी संज्ञान ले लिया।
ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के दायित्व तय
बुधवार सुबह यूपीपीसीएल के अध्यक्ष द्वारा अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश कुमार को अवर अभियंता का निलंबन आदेश भेजकर अन्य अवर अभियंताओं के भी दायित्व निर्धारित करने के आदेश दिए हैं। जिले में ट्रांसफार्मर फुंकने पर यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
खबरें और भी
शासन स्तर से यह कार्रवाई की गई है। अवर अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यदि ओवरलोडिंग में ट्रांसफार्मर फुंकते हैं तो उनकी मरम्मत की भरवाई संबंधित अधिकारी के मद से ही कराई जाएगी। हर ट्रांसफार्मर की मॉनिटरिंग आरंभ करा दी गई है।
मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत।