Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    '2027 के चुनाव में भी तेज प्रताप के पक्ष में...' मैनपुरी में बोले अखिलेश यादव, कहा- सिर्फ हवा बनाती है भाजपा

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 02:34 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ हवा बनाते हैं लो ...और पढ़ें

    अखिलेश यादव और तेज प्रताप - जागरण
    अखिलेश यादव और तेज प्रताप - जागरण

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर तंज कसा। कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ हवा बनाते हैं, लोकसभा चुनाव में भी हवा बनाई लेकिन वो सफल नहीं हुए।

    वहीं, उन्होंने कहा कि करहल की जनता सिर्फ इस चुनाव में नहीं बल्कि 2027 के चुनाव में भी तेज प्रताप जी के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आएगा। भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। जिस सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की, उससे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं?

    करहल में फूफा और भतीजा आमने-सामने

    करहल विधानसभा सीट के उपचुनाव की बिसात को भाजपा के दांव ने दिलचस्प बना दिया है। भाजपा ने बुधवार को अनुजेश यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया। अनुजेश यादव सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव के पति हैं, जबकि सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव उनके भतीजे हैं। इस लिहाज से सैफई परिवार और उनके रिश्तेदार के बीच मुकाबला होगा।

    अनुजेश यादव की मां घिरोर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुकी हैं और पत्नी संध्या यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। करहल सीट पर चुनावों में भाजपा ने दूसरी बार यादव चेहरे पर दांव लगाया है। इससे पहले वर्ष 2002 में भाजपा ने सोबरन सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था और सपा को पराजित किया था। ऐसे में कड़ी टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    एक मुलायम तो दूसरा लालू यादव का दामाद

    करहल विधानसभा उपचुनाव में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के साथ एक और दिलचस्प बात जुड़ी है। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव स्व. मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम के दामाद हैं। उनको मुलायम सिंह के दामाद के रूप में भी पहचाना जाता है। वहीं सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

    सपा और बसपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन

    करहल विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सपा के तेज प्रताप यादव और बसपा के डा. अवनीश शाक्य ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। अब सभी की नजरें भाजपा के प्रत्याशी पर हैं। पहले से ही कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा यादव चेहरे पर दांव लगा सकती है, और बुधवार को घोषित हुए प्रत्याशियों की सूची ने इसे पुष्ट किया।

    ये भी पढ़ें - 

    करहल में फूफा और भतीजा आमने-सामने, एक मुलायम का दामाद, दूसरा लालू यादव का- भाजपाई दांव से दिलचस्प हुआ मुकाबला