Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में करिए अब आरामदायक सफर, मैनपुरी से लखनऊ-दिल्ली को एसी बस सेवा शुरू; नोएडा की भी है तैयारी

    By Veerbhan Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:58 PM (GMT+05:30)

    मैनपुरी डिपो से अब लखनऊ और दिल्ली के लिए एसी बस सेवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर मिलेगा। जल्द ही मैनपुरी से नोएडा के ल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मैनपुरी से लखनऊ और दिल्ली के लिए एसी बसें शुरू।

    2. गर्मी में यात्रियों को आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) यात्री सुविधा में विस्तार कर रहा है। मांग के आधार पर मैनपुरी डिपो को उपलब्ध कराई गईं चार एसी बसों को दिल्ली और लखनऊ रूट पर संचालित कराया जा रहा है। विभागीय स्तर पर अब नोएडा तक के लिए बस संचालन की तैयारी की जा रही है।

    स्थानीय मांग के आधार पर निगम द्वारा मैनपुरी डिपो को चार एसी बस उपलब्ध कराई थीं। डिपो संचालन प्रभारी अनुज कुमार दुबे ने बताया कि एक बस लखनऊ के लिए प्रतिदिन सुबह छह बजे मैनपुरी स्टेशन से रवाना हो रही है जो सुबह 10:15 बजे तक लखनऊ पहुंचती है। वापसी में दोपहर तीन बजे लखनऊ से चलकर शाम 7:15 बजे मैनपुरी पहुंच रही है। 420 रुपये किराया निर्धारित है

    तीन बसों को मैनपुरी से दिल्ली के लिए संचालित किया जा रहा है। पहली बस सुबह छह बजे, दूसरी सुबह 9:30 बजे और तीसरी रात नौ बजे मैनपुरी डिपो से निकलती हैं। कुल 583 रुपये किराया निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि अब सप्ताह भर के अंदर मैनपुरी से नोएडा तक के लिए सीधी बस सेवा की तैयारी है। यह पहली बस होगी जो मैनपुरी से चलकर नोएडा तक पहुंचाएगी।

    एआरएम, मैनपुरी डिपो संजीव कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ और दिल्ली से मैनपुरी को सीधे जोड़ने के बाद अब नोएडा तक बस संचालन की योजना है।

    खबरें और भी