Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में बड़ा हादसा, आगे चल रहे ट्रक से टकराई दिल्ली से कानपुर जा रही बस; ड्राइवर सहित आठ सवारियां घायल

    By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 09:53 PM (GMT+05:30)

    मैनपुरी में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर एक रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस् ...और पढ़ें

    बेवर में दुर्घटनाग्रस्त बस।

    बेवर में दुर्घटनाग्रस्त बस।

    संवाद सूत्र, बेवर (मैनपुरी)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के आगे चल रहे ट्रक से अनियंत्रित होकर रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में चालक सहित आठ सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    दिल्ली से सवारियां लेकर किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस संख्या (यूपी 78 एचटी 3465) गुरुवार की रात कानपुर जा रही थी। शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब जब बस दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बेवर क्षेत्र में कपिल मुनि आश्रम के निकट पहुंची तो चालक सुरेंद्र सिंह ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी किसी तरह बस अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक से टकरा गई

    टक्कर लगते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित आठ सवारियां घायल हो गईं। बेवर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरे वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने पर खड़ा कराकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

    हादसे में ये हुए घायल

    ट्रक से रोडवेज बस की टक्कर में चालक सुरेंद्र सिंह निवासी दूरीहर थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद, जान मोहम्मद निवासी कुसमरा किशनी, प्रीति, कैलाश, हरिओम निवासी नगला नारायण फर्रुखाबाद, अमित निवासी फतेहपुर गनी बेवर, सुरेंद्र सिंह निवासी मदनपुर हरदोई, राघवेंद्र निवासी जलालपुर बेवर घायल हो गए हैं। जिनमें से सुरेंद्र और जान मोहम्मद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    खबरें और भी