Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में मुठभेड़: इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली, सिपाही भी हुआ चोटिल; बाइक सवार दंपत्ति को लूटने पर थी तलाश

    By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:38 PM (IST)

    मैनपुरी में पुलिस और इनामी लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लुटेरे के पैर में गोली लगी और एक सिपाही भी चोटिल हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरे से 35 हजार ...और पढ़ें

    शनिवार शाम हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस।

    शनिवार शाम हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस।

    संवाद सूत्र, कुसमरा (मैनपुरी)। वाहन चेकिंग के दौरान ढंढौस नहर पुल के निकट किशनी पुलिस और बाइक सवार लुटेरे के बीच शनिवार की शाम को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की पैर में गोली लगने से लुटेरा घायल हो गया। इस बीच सिपाही भी चोटिल हो गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 35 हजार की नकदी और तमंचा बरामद किया है।

    एएसपी नगर और सीओ भोगांव ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ की जानकारी ली है। घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया है। किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में दंपती से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे की तलाश में जुटे थे। शनिवार की शाम सात बजे के करीब स्वाट टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे।

    तभी सूचना मिली कि बाइक सवार लुटेरा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने किशनी-कुसमरा मार्ग पर ढंढौस नहर पुल के निकट बाइक सवार की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायर किए तो पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान सिपाही गौरव भी चोटिल हो गया है। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी में उसके पास से 35 हजार की नकदी, तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना सतेंद्र निवासी औरेया और हाल निवासी कानपुर नगर बताया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह और सीओ भोगांव आरके द्विवेदी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने लुटेरे से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    खबरें और भी

    बताया कि 12 जुलाई को उनसे बाइक सवार महिला के गले से सोने की चेन लूटी थी। शनिवार को भी वह लूट करने की फिराक में था, लेकिन तब तक पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने लुटेरे और घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि लुटेरे पर लूट, हत्या, चोरी, छिनौती सहित नौ गंभीर मामले दर्ज हैं।

    उसके खिलाफ कानपुर पुलिस द्वारा गैंग्स्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपित ने ही 12 जुलाई को किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर के रहने वाले दंपती से लूट की घटना को अंजाम दिया था।