फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे: किसानों को मिल सकता है बढ़ी दरों पर मुआवजा, सांसद डिंपल यादव ने की थी पहल
मैनपुरी में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में बढ़ोतरी को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव की पहल पर डीएम ने रिपोर्ट मांगी है। कि ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
सांसद डिंपल यादव ने किसानों के मुआवजे की पहल की।
डीएम ने किशनी और भोगांव तहसील से रिपोर्ट मांगी।
संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए आठ गांव के किसानों की मुआवजा राशि में बढ़ोतरी को लेकर मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव की पहल पर डीएम ने किशनी और भोगांव तहसील से रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजा राशि की दरों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
जिले से होकर गुजरने वाले फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अर्जित भूमि की मुआवजा राशि की बढ़ी दरों का लाभ गांव शिवसिंहपुर, पटना टिलुआ, मुड़ई, हाजीपुर बरान, महमूदिया, चनेपुर, अहमलपुर, तेजगंज, नगला पांडे के सैकड़ों किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने इस संबंध में 16 जून को सांसद डिंपल यादव से मुलाकात कर प्रशासन के रवैया की जानकारी दी थी।
सांसद ने डीएम को पत्राचार कर बढ़ी हुई मुआवजा दरों का भुगतान संबंधित किसानों को करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा था। सांसद की पहल पर एडीएम श्यामलता आनंद ने दोनों तहसीलों से बढ़ी दरों से भुगतान को लेकर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा।
प्रभावित गांव के किसान विनय यादव, अखिलेश कुमार ने बताया कि वे लगातार अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला है। बढ़ी दरों का भुगतान न होने पर मजबूरन उन लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी होगी।