Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने के साथ नहीं होगी थकान, चालकों के लिए होंगी मार्डन फेसिलिटी

    By Himanshu Yadav Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

    फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए सीसी कैमरे, आधुनिक लाइटें और जन सुविधा केंद्र विकसित किए जाएंगे। यूपीडा द्वारा निर्मित यह एक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे पर स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। एक्सप्रेसवे पर सीसी कैमरे लगाने के साथ आधुनिक लाइटों को लगाया जाएगा। यात्रियों की थकान दूर करने के लिए जन सुविधा केंद्र पर स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 92 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपीडा कराएगा। एक्सप्रेसवे के 30 किमी भाग को जिले से होकर गुजारा जाएगा।

    भोगांव और किशनी तहसील के 27 गांवों की भूमि पर बनने वाले सिक्सलेन एक्सप्रेसवे पर स्तरीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर सुविधाओं को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है।

    सड़क किनारे जन सुविधा केंद्र विकसित कर यहां फूड प्लाजा, शौचालय, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, कैफेटेरिया, होटल और डोरमेटरी का निर्माण कराया जाएगा। जन सुविधा केंद्र बनाने के लिए जिले की भोगांव तहसील क्षेत्र के गांवों में भूमि का प्रस्ताव प्रशासन से मांगा है।

    यूपीडा के अधिकारियों के निर्देश के बाद तहसील प्रशासन ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जन सुविधा केंद्र से इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई व शाहजहांपुर जिलों से आने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी।

     

    सिक्सलेन एक्सप्रेसवे को आधुनिक सुविधाओं से स्तरीय बनाने का प्रयास है। जन सुविधा केंद्र व अन्य मानकों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन से भूमि मांगी गई है। भूमि मिलने के बाद यूपीडा के विशेषज्ञ नक्शा तैयार करेंगे।
    - नगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भू-अर्जन अधिकारी, यूपीडा, लखनऊ।