मैनपुरी में मिलावटी तेल का बड़ा खुलासा, 3000 लीटर संदिग्ध ऑयल जब्त
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र से 3000 लीटर संदिग्ध रिफाइंड राइस ब्राउन ऑयल जब्त किया। यह तेल फिरोजाबाद से मैनपुरी ...और पढ़ें

मैनपुरी में राइस ब्रान ऑयल से भरी गाड़ी को सीज करते एफएसडीए अधिकारी।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दूसरे जिलों से हो रहे मिलावट के कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार दोपहर घिरोर क्षेत्र में तीन हजार लीटर रिफाइंड राइस ब्राउन ऑयल पकड़ा। संदेह के आधार पर पूरी खेप को सीज करके दुकानदार की अभिरक्षा में सौंप दिया है।
बोलेरो पिकअप वाहन में 15 ड्रम में रखे इस संदिग्ध ऑयल की अनुमानित कीमत 4.58 लाख रुपये आंकी गई है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई हो सकेगी। सोमवार दोपहर सूचना के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार को साथ लेकर घिरोर रोड पर निगरानी बढ़ा दी।
एक बोलेरो पिकअप वाहन को रुकवाकर जानकारी की तो उसमें शिकायत के अनुसार ऑयल मिला। पूछताछ में चालक ने बताया कि फिरोजाबाद के मेसर्स आईए इंटरप्राइजेज से 15 ड्रम में राइस ब्राउन ऑयल को मैनपुरी में अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई के लिए ले जाना है।
आरंभिक जांच में देखने पर संदिग्ध मिलने पर अधिकारियों ने अलग-अलग ड्रम से नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा है। तेल को सीज करके दुकानदार की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। तेल की अनुमानित कीमत लगभग 4.58 लाख रुपये बताई जा रही है।
खबरें और भी
शिकायत के आधार पर जांच कराई गई है। आयल का नमूना जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
- डा. श्वेता सैनी, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय।