Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराब के नशे में धुत युवती ने काटा जमकर हंगामा, पुलिस के लिए बन गई सिरदर्दी, मैनपुरी में वीडियो हो रहा वायरल

    By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:35 PM (IST)

    मैनपुरी में शराब के नशे में धुत एक युवती ने भांवत चौराहे पर जमकर हंगामा किया और नाले में गिर गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर परि ...और पढ़ें

    AI  जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. युवती ने शराब के नशे में भांवत चौराहे पर जमकर हंगामा किया।

    2. पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंपा, घटना का वीडियो वायरल।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शहर में दिनभर एक वीडियो को लेकर चर्चाएं चलती रहीं। एक मुहल्ले की रहने वाली युवती ने शराब के नशे में धुत होकर पुलिस को काफी देर तक परेशान किया। हंगामा करने के दौरान वह नाले में गिर गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल स्वजन के सिपुर्द कर दिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

    कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली युवती सोमवार शाम को शराब के नशे में धुत होकर भांवत चौराहे के निकट हंगामा करने लगी। हंगामा के दौरान वह किसी तरह नाले में जा गिरी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह अभद्रता करने लगी। काफी देर तक चले हंगामा के दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई

    इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी करने के बाद पुलिस ने स्वजन को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने युवती को स्वजन के सिपुर्द कर दिया है। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि युवती आए दिन शराब के नशे में हंगामा कर लोगों से विवाद करती है। मामला शांत होने के बाद पुलिस चली गई।