Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने आए युवक के शरीर में छोड़ दी सुई, रातभर तड़पता रहा दर्द से, मैनपुरी के सरकारी अस्पताल की लापरवाही

    By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 25 Jun 2026 08:40 PM (IST)

    मैनपुरी जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगाते समय एक युवक की कमर में सुई टूटकर फंस गई, जिससे हड़कंप मच गया। सर्जन ने ऑपरेशन कर सुई निकाली और सीएमए ...और पढ़ें

    एक्सरे में शरीर में फंसी टूटी सुई का हिस्सा।

    एक्सरे में शरीर में फंसी टूटी सुई का हिस्सा।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सड़क हादसे में घायल हुआ युवक जिला अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने पहुंचा तो सुई टूटकर उसकी कमर में फंस गई। जिससे स्टाफ में सनसनी फैल गई। सर्जन ने आपरेट करके सुई को बाहर निकाल दिया है। जानकारी होने के बाद सीएमएस ने जांच के निर्देश दिए हैं।

    नगर के मुहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी दुष्यंत कुमार मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए थे। रात 12 बजे के करीब स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां स्टाफ नर्स द्वारा उनकी कमर पर टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया तो सुई टूटकर मांस में ही फंस गई। ये देख स्टाफ में हड़कंप मच गया

    उन्होंने इसकी शिकायत डायल 112 पर की तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद बुधवार को बुधवार को सर्जन द्वारा आपरेशन करने के बाद शरीर में फंसी सुई को बाहर निकाल दिया गया है। इधर मामले की जानकारी होने के बाद सीएमएस डा. राज सिंह ने जांच कर दो दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

    यह लापरवाही या खराब प्रोडक्ट

    जिला अस्पताल में ये पहला नहीं बल्कि तीसरा मामला सामने आया है। जिसमें इंजेक्शन लगाते समय सुई टूटकर मरीज के शरीर में फंस गई। जानकारी करने पर सामने आया कि कुछ सामग्री कारपोरेशन और कुछ की सप्लाई निजी संस्थान से हो रही है। निजी संस्थान से होने वाली आपूर्ति में निडिल और सिरिंज भी शामिल है।

    खबरें और भी

    ऐसे में अस्पताल में आ रहे सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सीएमएस डा. राज सिंह ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सप्लाई में आने वाले प्रोडक्ट की भी जांच कराई जाएगी।