Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी करहल विधायक का रिपोर्ट कार्ड: सपा के गढ़ में सपाई मायूस, सिर्फ पसंदीदा सड़कों पर दिख रहा विकास

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:57 PM (IST)

    मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र में सपा विधायक तेज प्रताप सिंह यादव के विकास कार्यों पर रिपोर्ट कार्ड जारी हुआ है। कई गांवों में गड्ढा युक्त सड़कें औ ...और पढ़ें

    मैनपुरी करहल विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव।

    मैनपुरी करहल विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव।

    सायमुल हसन, करहल (मैनपुरी)। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां वर्ष 2022 में अखिलेश यादव विधायक बने लेकिन वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने सीट छोड़ दी। इसके बाद उपचुनाव में उनके भतीजे तेजप्रताप यादव यहां से चुनाव लड़े और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं अपने रिश्ते के फूफा अनुजेश प्रताप यादव को हराया।

    सपा विधायक ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य तो कराए हैं लेकिन कई गांवों में सौतेला व्यवहार नजर आया है। लगातार सपा का गढ़ होने के बावजूद भी कई जगह गड्ढा युक्त सड़कें अभी भी हैं। इन बदहाल सड़कों को बनवाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार विधायक की कोठी की चक्कर काटे गए लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के सीट छोड़ने के बाद पहली बार विधायक बने तेज प्रताप सिंह यादव मैनपुरी के सांसद भी रह चुके हैं। इसके बाद भी उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी झलकती है। विधयक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 सीसी (सीमेंटेड) सड़कों का निर्माण कराया है। घिरोर क्षेत्र में भी उन्होंने 100 से अधिक सीसी सड़क बनवाई हैं।

    इसके बाद भी करहल से लेकर घिरोर तक अंदरूनी क्षेत्र में विकास कार्याें की कमी झलकती है। अभी भी कई गांव ऐसे हैं, जहां जरा सा पानी बरसते ही जलभराव की समस्या हो जाती है। ऐसे ही एक गांव कंचनपुर में मिले रोहित ने बताया कि गांव की सड़कें अभी भी कच्ची हैं। इससे बरसात का मौसम तो छोड़िए सामान्य दिनों में भी यहां जलभराव की समस्या रहती है

    खबरें और भी

    जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता है लेकिन नहीं काम नहीं कराया जा रहा। इससे स्थानीय ग्रामीण परेशान हैं। नगर क्षेत्र में बात करें तो गढ़िया चौराहा, मोटामल मंदिर के सामने, घिरोर चौराहा, बालाजीपुरम, जैन इंटर कालेज तिराहे पर होने वाला जलभराव यहां की दुर्दशा की कहानी खुद ही बयां करता है।

    हालांकि कुछ सपाइयों का यह भी कहना है कि सपा का गढ़ होने के कारण भाजपा सरकार यहां विकास कार्याें में भेदभाव बरतती है। विकास कार्याें में अड़ंगा लगाती है। इससे भी क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है।

    कस्बा निवासी अहमद ने बताया कि सपा शासनकाल में यहां बस स्टैंड की स्थापना कराई गई। उनका उ्देश्य अच्छा था लेकि बसें अभी भी यहां न आकर बाइपास से होकर गुजर रही हैं। अधिकारियों से लेकर विधायक तक अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे स्थानीय लोगों को लाभ नहीं हुआ।

    ये बोले विधायक

    वर्ष 2024 में उपचुनाव जीतने के बाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों एवं बिजली की समस्या को दूर किया गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए लेकिन भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता के चलते सहयोग की भावना नहीं रखी गई। चूंकि करहल विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। विकास कार्यों के लिए आए धन में जानबूझकर अधिकारी कटौती करते हैं

    ताकि सपा के गढ़ को प्रभावित किया जा सके। करहल व घिरोर क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग को सीसी सीमेंटेड बनाकर जोड़ा गया। सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया एवं सरकारी ट्यूबवेल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में की गई।

    ज्योथरी, गढ़िया, खजुरारा, नगला थमम्न, नगला सांमत तथा घिरोर क्षेत्र की एक सैकड़ा से अधिक सड़कों को सीसी व सीमेंटेड बनाया गया। अभी भी कई ऐसी सड़के हैं जो बनाई जा रही हैं। सरकार द्वारा सहयोग की बजाय केवल उपेक्षा की गई है।
    - तेज प्रताप सिंह यादव, सपा विधायक

    पारदर्शिता से नहीं हुआ काम

    समाजवादी पार्टी के विधायक ने क्षेत्र में पारदर्शिता से काम नहीं कराया है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के लिए भरपूर धन आया है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रदेश सरकार को झूठा बदनाम कर रहे हैं जो न्याय संगत नहीं है। करहल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की गलियां अभी भी कच्ची पड़ी हुई हैं जिनकी तरफ विधायक ने मुड़कर भी नहीं देखा है

    बरसात के मौसम में इन गलियों से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। सपा जनप्रतिनिधियों की कार्य प्रणाली से क्षेत्र की जनता असंतुष्ट है। यदि यहां से हम जीतते तो इस क्षेत्र में विकास की कहानी कुछ और ही होती। आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी का गढ़ टूटेगा और भाजपा नया इतिहास लिख विकास की नई गंगा बहेगी।
    - अनुजेश प्रताप यादव, पूर्व भाजपा प्रत्याशी


    एक नजर में करहल विधानसभा

    • कुल मतदाता- 354872
    • पुरुष मतदाता- 196374
    • महिला मतदाता- 158493
    • थर्ड जेंडर- 5

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी सदर विधायक जयवीर सिंह का रिपोर्ट कार्ड: सड़कों से लेकर मंदिरों तक चमक, उधर अनदेखी का अंधेरा