Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिलिंडर में लगी आग से तीन रसोइया झुलसीं, मैनपुरी के प्राथमिक स्कूल में हुआ हादसा

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:00 PM (IST)

    मैनपुरी के नानमई प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन रसोइया झुलस गईं। ग्रामीणों और प्रधानाध्यापिका की मदद से आग ...और पढ़ें

    मिड डे मील बनाने के दौरान जलीं रसोइयों का उपचार करतीं डॉक्टर।

    मिड डे मील बनाने के दौरान जलीं रसोइयों का उपचार करतीं डॉक्टर।

    संवाद सूत्र, मैनपुरी। करहल क्षेत्र के गांव नानमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब मिड डे मील के लिए खाना बनाते समय लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन रसोइया झुलस गईं। प्रधानाध्यापिका ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और तीनों को करहल सीएचसी पर भर्ती कराया है।

    गांव नानमई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार सुबह भी बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे। यहां मिड डे मील के तहत रसोइयों द्वारा रसोई में बच्चों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। रसोइया सुनीता, सुदामा देवी और निर्मला गैस चूल्हा पर रोटी और दाल बना रही थीं। तभी किसी तरह पाइप में लीकेज होने के कारण सुबह 10 बजे के करीब सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई

    आग को बुझाते समय सुनीता, सुदामा और निर्मला देवी झुलस गईं। बच्चों का शोर और चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और स्थानीय संसाधन से आग को बुझा लिया। प्रधानाध्यापिका नीलम जैन ने तीनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली है।