विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घरेलू LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत- E-KYC की अंतिम तिथि बढ़ी, इसके बाद कमर्शियल रेट पर मिलेगा सिलिंडर

Published: Mon, 17 Aug 2026 12:26 AM (IST)

घरेलू गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 16 अगस्त से बढ़ा दी गई है। उपभोक्ताओं की समस्याओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक बढ़ाई गई।

  2. उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए लिया गया निर्णय।

  3. मैनपुरी में 2.87 लाख उपभोक्ताओं को मिली राहत।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। घरेलू गैस सिलिंडर रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाइसी अनिवार्य कर दी गई है। रविवार को अंतिम तिथि की जानकारी के अनुसार दिन भर उपभोक्ता संबंधित एजेंसियों पर पहुंचते रहे।

दोपहर में 23 अगस्त तक की तिथि विस्तार की जानकारी होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। जिले में 30 एजेंसियों से 2.87 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 अगस्त ई-केवाइसी की अंतिम तिथि निर्धारित की थी।

स्पष्ट कर दिया था कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाइसी न कराने वालों को कमर्शियल सिलिंडर के रेट पर ही घरेलू सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। सुबह एजेंसियों के खुलते ही उपभोक्ताओं के पहुंचने का क्रम आरंभ हो गया था।

रेलवे स्टेशन रोड स्थित चंद्रा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने आधार सत्यापन के माध्यम से ई-केवाइसी की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।

तकनीकी सलाहकार राजन चौहान ने बताया कि भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार अब 23 अगस्त तक ई-केवाइसी की तिथि को विस्तारित कर दिया गया है।

एजेंसी से जुड़े लगभग 10 से 12 प्रतिशत उपभोक्ता ही शेष बचे हैं। फोन करके सभी को ई-केवाइसी के लिए कहा जा रहा है।

जिले में एजेंसियों की स्थिति

  • 04 एजेंसी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की हैं।
  • 09 एजेंसी भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की हैं।
  • 17 एजेंसी इंडेन की हैं।

ऐसे पूर्ण कराएं ई-केवाइसी

कनेक्शनधारक को अपनी गैस कंपनी की किताब व पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ एजेंसी पर पहुंचना होगा। कंपनी के रिकार्ड से सत्यापन के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंचेगा। ओटीपी का सत्यापन होते ही लाभार्थी की ई-केवाइसी की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

ई-केवाइसी की तिथि विस्तारित करा दी गई है। सभी एलपीजी सिलिंडरधारकों के लिए यह बड़ी राहत है। निर्धारित तिथि से पूर्व ही संबंधित एजेंसियों पर पहुंचकर अपना सत्यापन करा लें।

-रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।

यह भी पढ़ें- गैस सिलिंडर की खपत कम करनी है, तो बिना देरी करें काले पड़े बर्नर की सफाई; नोट करें सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़ें- LPG e-KYC:गैस सिलिंडर ने अमेरिका-कनाडा तक मचाई हलचल, ई-केवाईसी के लिए कर रहे कॉल