विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा', स्टेटस लगाकर युवक ने खुद को गोली मारी

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 10 Oct 2026 03:00 AM (IST)

मैनपुरी में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर' फिल्म का डायलॉग स्टेटस लगाकर खुद को गोली मार ली। परिजनों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक ने इंस्टाग्राम पर 'मिर्जापुर' डायलॉग स्टेटस लगाया।

  2. मैनपुरी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की।

  3. प्रेम प्रसंग और 70 हजार रुपये के दबाव का आरोप।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इंस्टाग्राम पर मिर्जापुर फिल्म के डायलाग लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़े ही रहेगा का स्टेटस लगाने के बाद युवक ने गोली मार ली। स्वजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सैफई स्थित आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कमरे से तमंचा बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 35 वर्षीय अविवाहित आजम जयपुर में मजदूरी करते थे।

गुरुवार को वह जयपुर से लौटकर घर आए थे। आजम की मां महजमां खानम अपनी बीमार बहन को देखने कन्नौज गई थीं। घर में आजम अकेले थे। दोपहर 12 बजे के करीब घर में गोली चलने की आवाज आई तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखा कि सीने में गोली लगने के कारण आजम रक्तरंजित हालत में जमीन पर पड़े हैं। पास ही तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल फोन पड़ा था।

युवती से चल हा था प्रेम प्रसंग

आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया, युवक का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता अफजल खां के अनुसार, करीब 10 साल पहले आजम का कस्बे में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें- यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार शामिल

तीन साल पहले उसका निकाह हो गया। इसके बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। स्वजन का आरोप है कि युवती आजम पर 70 हजार रुपये के लिए दबाव बना रही थी। शुक्रवार को आजम ने अपने स्टेट्स पर मिर्जापुर फिल्म का स्टेट्स लगाया। इसके बाद गोली मार ली। आजम के एक दोस्त ने यह स्टेट्स इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।