विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैनपुरी में शौक-मौज के लिए नाबालिग ने की चोरी-लूट, बोला- एक खटोला जेल के अंदर एक खटोला जेल के बाहर

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:18 PM (IST)

मैनपुरी में एक नाबालिग को शौक-मौज और स्टेटस बनाए रखने के लिए चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नाबालिग ने शौक-मौज के लिए चोरी और लूट की वारदातें कीं।

  2. पुलिस ने चोरी की बाइक और 1550 रुपये बरामद किए।

  3. बाल अपचारी को फर्रुखाबाद के बाल सुधार गृह भेजा गया।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। शौक-मौज और अपना स्टेटस बनाए रखने के लिए एक नाबालिग चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगा। पकड़े जाने पर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

इतना ही नहीं, अपने कारनामों पर बेफिक्र नजर आए बाल अपचारी ने कहा, एक खटोला जेल के अंदर, एक खटोला जेल के बाहर। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक और 1550 रुपये बरामद किए हैं।

सीओ भोगांव आरके द्विवेदी ने बताया कि बिछवां थाने में तैनात एसआइ राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की रात भनऊ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी की बाइक बेचने के लिए एक युवक आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो वह एटा निवासी नाबालिग निकला। उम्र की पुष्टि के लिए हाईस्कूल के अंकपत्र से भी की गई।

पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने साथियों के साथ 10 अक्टूबर को सहारा पेट्रोल पंप के पास से बाइक चोरी की थी। 12 अक्टूबर को भोगांव से भी बाइक चोरी की थी। 15 अक्टूबर को इमायदपुर हन्नूखेड़ा के पास साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूटे गए 10 हजार रुपये में उसके हिस्से में तीन हजार रुपये आए थे, जिनमें से 1550 रुपये खर्च हो चुके थे।

बाल अपचारी ने बताया कि घर से खर्च के लिए रुपये नहीं मिलते थे। ऐसे में वह कालू और नीलू नाम के साथियों के साथ मिलकर शौक पूरे करने लगा। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक और 1550 रुपये भी बरामद न्यायालय पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह फर्रुखाबाद भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- झांसी में नौकर ने चोरी के पैसे से सौतेले बाप को दिलाई Maruti Ertiga, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।