Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में पहली बारिश में ही खुली ठेकेदार की पोल, ईशन नदी पुल के पास धंसी सड़क; हादसे का बढ़ा खतरा

    By Saurabh Kumar Shukla Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 08:41 PM (GMT+05:30)

    मैनपुरी में भोगांव-एलाऊ मार्ग पर ईशन नदी पुल के पास सड़क किनारे मिट्टी धंसने से बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के कारण सड़क का किनारा बैठ ...और पढ़ें

    ईशन नदी के पास सड़क पर हुए गहरे गड्ढे।

    ईशन नदी के पास सड़क पर हुए गहरे गड्ढे।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भोगांव-एलाऊ मार्ग पर मेरापुर गुजराती गांव के पास ईशन नदी पुल के दोनों ओर सड़क किनारे मिट्टी धंसने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल पर चढ़ते समय मोड़ के समीप कई स्थानों पर सड़क का किनारा बैठ चुका है। बरसात के बीच स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई है।

    भोगांव तहसील को कुसमरा, किशनी और सैफई जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी और राहगीर इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क किनारे धंसी मिट्टी और बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। पुल के समीप मोड़ पर यदि किसी वाहन का संतुलन बिगड़ जाए तो वह नीचे जा सकता है

    रात और बारिश के समय खतरा और बढ़ जाता है। सड़क किनारे सुरक्षा दीवार या बैरिकेडिंग नहीं होने से जोखिम और बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश से सड़क की मिट्टी कट रही है, जिससे आधार कमजोर पड़ता जा रहा है।

    ग्रामीणों ने डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी से धंसे हिस्सों की तत्काल मरम्मत, गड्ढे भरवाने और सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। मांग करने वालों में सोमेंद्र राजपूत, रामशंकर, सूरज सिंह, श्यामवीर, राम महाराज, सुनील कुमार, संतोष सिंह, अमित कुमार, बिहारी लाल आदि हैं।

    मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही विभागीय टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। सड़क किनारे धंसे हुए हिस्सों और गड्ढों को भरवाकर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

    -

    - डालचंद्र भूकेश, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड।

    खबरें और भी