मैनपुरी में बनेगा दक्षिणी बाइपास, मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत; जमीन खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये अलॉट
मैनपुरी में दक्षिणी बाइपास के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु शासन ने 60 करोड़ रुपये का बजट फिर से जारी किया है। इससे भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर या ...और पढ़ें

मैनपुरी में दक्षिणी बाईपास निर्माण के लिए जुटे लोग।
HighLights
नौ गांवों में भूमि खरीद प्रक्रिया फिर से शुरू।
मैनपुरी में यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत।
संवाद सूत्र, भोगांव (मैनपुरी)। दक्षिणी बाइपास जमीन खरीद के लिए शासन ने दोबारा बजट जारी कर दिया है। नौ गांवों की जमीन खरीद के लिए 60 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने दोबारा जमीनों की रजिस्ट्री शुरू करा दी है।
भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ने के चलते मैनपुरी शहर में लगने वाले जाम से निजात के नए बाइपास का निर्माण प्रस्तावित है।
भोगांव क्षेत्र से शुरू होने वाले दक्षिणी बाइपास के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया फरवरी में शुरू की गई थी। नए वित्तीय वर्ष में दोबारा बजट की मांग का पत्र शासन को भेजा गया था। शासन ने जिले को 60 करोड़ का बजट जमीन खरीद के लिए स्वीकृत कर दिया है।
इस बजट से भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव नौ गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। बजट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दोबारा रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करा दी है। पहले चरण में बाइपास के लिए 15.150 किमी लंबे पैकेज का निर्माण होना है।
पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने संबंधित गांवों में जमीन खरीद के लिए किसानों से संपर्क शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एके अरुण ने बताया कि जमीन खरीद को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन गांवों की जमीन पर होगा निर्माण
भोगांव तहसील के गांव मेरापुर सूजापुर, सिवाई भदौरा, ब्यौंती खुर्द, टिकसुरी, दिवन्नपुर चौधरी, राजलपुर, कछपुरा, अजीतगंज, मंछना व मैनपुरी तहसील के गांव औडेन्य पडरिया की जमीन पर पहले पैकेज में बाइपास का निर्माण होना है।