Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन साल पहले हुई थीं एक साथ तीन हत्याएं, मैनपुरी के चर्चित हत्याकांड में गवाही पूरी; कोर्ट के फैसले पर लगीं निगाहें

    By Prateek Bhadoria Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:55 PM (IST)

    मैनपुरी के करहल क्षेत्र में तीन साल पहले हुए भूमि विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड की सुनवाई पूरी हो गई है। जिला न्यायाधीश के न्यायालय ने 12 गवाहों की ग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। करहल क्षेत्र में तीन साल पहले हुए भूमि विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड के मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश के न्यायालय में चल रही है। जहां वादी, विवेचक सहित 12 लोगों की गवाही पूरी हो चुकी है। गवाही के बाद जिला न्यायालय ने फैसले के लिए 29 जुलाई की तारीख नियत की है।

    करहल क्षेत्र के नगला अतिराम में भूमि पर कब्जे को लेकर रामेश्वर और सोबरन सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 19 जून 2023 की सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। दोपहर 12 बजे के करीब रामेश्वर का पुत्र कायम सिंह खेत से लौट रहा था। वह गांव से करीब डेढ़ किमी दूर डांडा तिराहा के पास पहुंचा

    तभी सोबरन सिंह और उसके पुत्र राहुल ने तमंचा से जानलेवा हमला बोल दिया। उसे घेरकर गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित कायम के घर पहुंचे। जहां रामेश्वर और कायम के भाई वीकेश की पत्नी ममता देवी पर भी गोलियां चला दीं। बचाने आईं मां सरोज देवी भी इससे घायल हो गईं। हमले में रामेश्वर और ममता की मृत्यु हो गई। जबकि सरोज देवी का मेडिकल कालेज सैफई में इलाज चला।

    घटना की प्राथमिकी भाई सतीश चंद्र की ओर से सोबरन सिंह, राहुल, विमलेश, अनुज, विनीता, रामा देवी, रेखा, ताहर सिंह और संतोष के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने विवेचना की तो हत्याकांड में संलिप्तता न होने पर ताहर सिंह और संतोष का नाम निकालकर आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया। मामले की सुनवाई जिला न्यायाधीश के न्यायालय में हुई

    खबरें और भी

    जहां सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कड़ाई से पैरवी कर वादी, विवेचक, डाक्टर, हमले में घायल सरोज देवी सहित 12 लोगों की गवाही कराई। उन्होंने घटना से संबंधित सभी साक्ष्य न्यायालय के समक्ष पेश किए। जिस पर न्यायालय द्वारा तिहरे हत्याकांड के मामले में फैसला सुनाने के लिए 29 जुलाई की तारीख नियत की है।