Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, आठ साल बाद किसान को मिली अपनी जमीन

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:48 PM (IST)

    मैनपुरी के करहल में आठ साल के संघर्ष के बाद किसान रक्षपाल सिंह को अपनी पैतृक भूमि वापस मिल गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने दबंग ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. किसान रक्षपाल सिंह को आठ साल बाद मिली जमीन

    2. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई

    3. राजस्व और पुलिस टीम ने अवैध कब्जा मुक्त कराया

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। करहल तहसील के अंतर्गत थाना कुर्रा क्षेत्र से न्याय की एक बड़ी और सराहनीय खबर सामने आई है। यहां के ग्राम तरोलिया निवासी पीड़ित किसान रक्षपाल सिंह को आखिरकार आठ साल के लंबे संघर्ष के बाद अपनी पैतृक भूमि वापस मिल गई है। पड़ोस के ही दो अलग-अलग गांवों के दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई इस जमीन को प्रशासन ने पूरी तरह से मुक्त करा दिया है।
    मामले के अनुसार पीड़ित रक्षपाल सिंह की गाटा संख्या 624 की जमीन पर दो अलग-अलग गांवों के कुछ रसूखदार और दबंग व्यक्तियों ने पिछले आठ वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। पीड़ित अपनी जमीन को वापस पाने के लिए लगातार तहसील, थाने और विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन दबंगों के डर और रसूख के कारण उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लग रही थी।

    डीएम से लगाई थी गुहार

    अंततः पीड़ित रक्षपाल सिंह ने इस मामले की गुहार मैनपुरी के जिलाधिकारी से लगाई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता और पीड़ित की लाचारी को देखते हुए तत्काल संज्ञान लिया और राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

    डीएम के आदेश के बाद पहुंची पुलिस और टीम

    जिलाधिकारी के आदेश मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग की टीम भारी बल के साथ तरोलिया गांव पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में सबसे पहले विवादित गाटा संख्या 624 की भूमि की पैमाइश की गई और फिर मौके पर ही पक्की मुंडी लगवाकर जमीन की सीमाओं को तय कर दिया गया। इसके बाद पुलिस बल के सहयोग से दोनों गांवों के दबंगों का कब्जा हटाकर जमीन का वास्तविक मालिकाना हक पीड़ित रक्षपाल सिंह को सौंप दिया गया।

    यह भी पढ़ें- बिना कोचिंग NEET में कैसे पाई शौर्य प्रताप ने सफलता? एटा रोडवेज परिचालक के बेटे की सक्सेस स्टोरी

    आठ साल किया लंबा इंतजार

    आठ वर्षों के लंबे और थका देने वाले इंतजार के बाद अपनी जमीन वापस पाकर पीड़ित रक्षपाल सिंह के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने इस त्वरित और निष्पक्ष न्याय के लिए जिलाधिकारी, राजस्व टीम और पुलिस विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की जमकर प्रशंसा की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मेरठ: झुग्गी में रहने वाली महिला ने किया ₹357 करोड़ का टैक्स फ्रॉड, 3000 क्लाइंट्स को फर्जी रिफंड दिलाने में की मदद