मुंबई की महिला को होटल में बनाया बंधक, ऑनलाइन गेम से की दोस्ती; शादी का झांसा देकर बुलाया मैनपुरी
मुंबई की एक महिला को ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर मैनपुरी बुलाया गया और होटल में बंधक बना लिया गया। महिला के भागने के ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है। इनसेट में पकड़ा गया आरोपी फिरोज।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर मुंबई की महिला की एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती ने पहले मैनपुरी के युवक और फिर गुजरात के एक मुस्लिम युवक से उसकी दोस्ती कराई। मुस्लिम युवक शादी करने का झांसा देकर उन्हें मैनपुरी ले आया। यहां दोनाें युवकों ने महिला को होटल में बंधक बना लिया।
गुरुवार रात किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
महाराष्ट्र के मुंबई में गोरेगांव वेस्ट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार की रात कोतवाली पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर उनकी बातचीत दिल्ली की यशिका नाम की लड़की से होने लगी। दोस्ती होने के बाद यशिका ने उसकी बात मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र के रोहित से कराई।
इसके बाद इन दाेनों ने उसकी दोस्ती फिरोज खान निवासी मीठी खाड़ी लिंवायत जिला सूरत गुजरात से कराई। कुछ दिन बाद उसकी फिराेज से गहरी दोस्ती हो गई और आरोपित उन पर मैनपुरी आने का दबाव बनाने लगे। उनसे कहा कि मैनपुरी आने के बाद तुम्हारी बिना तलाक कराए ही फिरोज से शादी करवा देंगे। फिरोज उन्हें बातों में फंसाकर 29 जुलाई को मुंबई से मैनपुरी लाया। यहां उन्हें एक होटल में बंधक बनाकर रखा।
खबरें और भी
जब उन्होंने घर जाने की बात कही तो रोहित और फिरोज ने जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब महिला किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर गई और कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते फिरोज और रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कोतवाली के सिविल लाइन चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने देर रात आरोपित फिरोज को राधा रमन रोड से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपित रोहित की तलाश में जुटी है।
मुंबई से गुजरात-आगरा होते हुए मैनपुरी आई महिला
कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला द्वारा बताया गया कि बातों में आकर 28 जुलाई को वह मुंबई से गुजरात पहुंची। जहां सूरत रेलवे स्टेशन पर फिरोज खान मिला।
वहां से वह उन्हें ट्रेन द्वारा आगरा लाया और आगरा से ही 29 जुलाई की दोपहर को बस द्वारा मैनपुरी पहुंचा। जबकि रोहित ने पहले से ही होटल में कमरा बुक करा रखा था। जहां महिला को रखा गया था।
महाराष्ट्र की महिला को मैनपुरी लाकर होटल में बंधक बनाने वाले आरोपित फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपित रोहित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी