कफ सिरप पर बचते दिखे और SIR पर दिया जवाब, मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी के करहल में कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता विधानस ...और पढ़ें

मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव।
HighLights
सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
कटे हुए वोटों को बनवाने का कार्य जारी है।
शिवपाल सिंह यादव ने 2027 में सपा सरकार का लक्ष्य रखा।
संवाद सूत्र, जागरण. करहल। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है, आगे भी कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। जो वोट कटे हैं उनको बनवाया जा रहा है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहीं। वह यहां पूर्व प्रधान बबलू यादव के यहां निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसआइआर पर दिया जवाब, कोडीन कफ सिरप के सवाल पर बचते दिखे विधायक
विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेहनत की जा रही है। एसआइआर में भी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। यह मेहनत लगातार जारी है। कफ सिरप मामले में मुख्यमंत्री द्वारा आरोपितों की सपा मुखिया के साथ फोटो दिखाए जाने के सवाल पर वह बचते नजर आए। उन्होंने पत्रकारों को वहां से हटा दिया।
इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को सभी वर्गों को लेकर साथ चलना है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाइए। 2027 में सपा की सरकार आप लोगों के दम पर ही बनेगी। कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधान बबलू यादव व पूर्व विधायक अनिल यादव ने शिवपाल सिंह यादव को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डॉ. रामकुमार यादव, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, जीवन यादव, ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, राहुल यादव, बृज कुमार यादव, उमेश यादव, सनी यादव आदि मौजूद रहे।