Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा के PDA से डरकर पंचायत चुनाव टाल रही यूपी सरकार'; पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने साधा भाजपा पर निशाना

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:01 PM (IST)

    मैनपुरी में किसानों की आत्महत्या और ओलावृष्टि से फसल बर्बादी का जिक्र करते हुए मुआवजे की मांग की। उन्होंने 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनने का द ...और पढ़ें

    शिवपाल सिंह यादव।

    शिवपाल सिंह यादव।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, करहल। पंचायत चुनाव समय से होने चाहिए। अभी तक चुनाव घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार सपा के पीडीए से डरी हुई है, इसीलिए अभी पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहती है। अधिकारी किसानों की आवाज को अनुसना कर रही है।

    मैनपुरी में ही दो किसानों ने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहीं।

    भ्रष्टाचार चरम पर, अधिकारी नहीं सुन रहे किसानों की आवाज

    सोमवार को शिवपाल सिंह यादव पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डॉक्टर रामकुमार यादव के यशोदा गार्डन मैरिज होम पर आए थे। यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि कहीं लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, तो कहीं तहसील के अधिकारी किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। किसानों पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, वसूली का दबाव बना हुआ है।

    ओले से बर्बाद हो गई किसानों की फसल

    शिवपाल सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि जैसी दैवीय आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। सरकार को 10 दिन में किसानों के नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। मथुरा की घटना पर बोले इंतजाम सही होता तो यह घटना नहीं होती। कहा कि 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। पूर्व विधायक अनिल यादव, अशोक यादव, जीवन यादव, रणवीर यादव, जयवीर यादव, मणिक यादव, रुद्राक्ष यादव, रजत यादव आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- नारियल तोड़ने पर निकली जिन प्रतिमा, आगरा के जैन मंदिर में आश्चर्यजनक घटना सामने आई

    यह भी पढ़ें- अब रविवार को भी करा सकेंगे बैनामा, रात 8 बजे तक खुलेगा कार्यालय; 19 अप्रैल से आगरा में सुविधा

    खबरें और भी