Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजप्रताप यादव के नामांकन में दिखी सैफई परिवार की एकता, अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी आईं साथ

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 12:31 PM (IST)

    Karhal Vidhan Sabha Byelection Update अखिलेश यादव ने पहलीबार करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से भाजपा को हराया था। इसके बाद वे कन्नौज ...और पढ़ें

    UP Politics: करहल सीट से तेजप्रताप सिंह यादव है प्रत्याशी।
    UP Politics: करहल सीट से तेजप्रताप सिंह यादव है प्रत्याशी।

    HighLights

    1. मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं तेज प्रताप सिंह यादव
    2. करहल सीट पर बसपा भी कर चुकी है प्रत्याशी घाेषित

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव सोमवार दोपहर 12 बजे पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

    उनके साथ सपा सांसद डिंपल यादव, पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, आदित्य यादव और अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी आई हैं। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव भी तेज प्रताप सिंह यादव के साथ हैं। रविवार को करहल में चुनाव कार्यालय पर नामांकन को लेकर जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कराया गया।

    तेजप्रताप यादव सपा से है करहल सीट के प्रत्याशी।

    सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सैफई से रामगोपाल यादव व अन्य स्वजन के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि नामांकन के बाद सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

    एक तरफ होगा करहल विधानसभा उपचुनाव, रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी सपा: रामगोपाल

    सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के नामांकन में साथ आए प्रो. रामगोपाल यादव ने एकतरफा जीत का दावा किया। रामगोपाल यादव ने कहा करहल उपचुनाव में कोई मुकाबले में नहीं है। हम बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। बसपा द्वारा शाक्य प्रत्याशी उतारने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बसपा तो वही करेगी जो भाजपा कहती है। इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बहराइच में सरकार की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल।

    UP By Election: सपा के बाद मायावती ने भी खेला मुस्लिम कार्ड, मीरापुर विधानसभा प्रभारी को बनाया प्रत्याशी

    गांवों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा

    नामांकन से एक दिन पहले सपा प्रत्याशी तेजप्रताप सिंह यादव करहल विधानसभा में मैनपुरी ब्लॉक के गांव रैपुरा, कीरतपुर, रूपपुर, नगला बघी में जनसंपर्क कर अपने समर्थन में वोट की अपील की। उन्होंने सपा सरकार में जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाकर सपा के साथ जुड़ने को कहा। इस दौरान विधायक बृजेश कठेरिया, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव मौजूद रहे।

    Weather Update: यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

    मैनपुरी पहुंचा सैफई परिवार

    सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के नामांकन के दौरान सैफई परिवार साथ दिखा है। पार्टी प्रत्याशी सैफई में सपा संरक्षक की समाधि से आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए मैनपुरी कलेक्ट्रेट को रवाना हुए। 

    अखिलेश पहलीबार बने थे विधायक

    करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के गांव सैफई से सटी हुई है। इस क्षेत्र में स्व. मुलायम सिंह यादव के समय से सपा का दबदबा बना हुआ है। पूरे सैफई परिवार की यहां गहरी पैठ मानी जाती है। यादव मतों की बहुलता वाली इस विधानसभा सीट पर वर्ष 1993 से 2022 तक हुए सात विधानसभा चुनावों में से छह बार सपा जीती हैं, जबकि भाजपा केवल एक बार वर्ष 2002 में जीत तक पहुंची थी।

    खबरें और भी

    बीते चार चुनावों से सपा लगातार विरोधियों को पछाड़ रही है। इसके चलते ही वर्ष 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपना पहला विधानसभा चुनाव इसी सीट पर लड़ा था। तब भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतारा था, परंतु उनको 67 हजार से अधिक वोटों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा था।