UP बोर्ड ने भेजीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, मैनपुरी में वितरण कराया जा रहा है शुरू
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के अंक पत्र मैनपुरी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं। सोमवार से सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
यूपी बोर्ड के अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंचे।
सोमवार से मैनपुरी में अंक पत्रों का वितरण शुरू।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षाफल की घोषणा के बाद अब बोर्ड के स्तर से विद्यार्थियों के अंक पत्र डीआइओएस कार्यालय को भिजवाए गए हैं। डीआइओएस ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को पत्र भेजकर सोमवार से प्रमाणपत्र प्राप्त कर उनका वितरण आरंभ कराने को कहा है।
18 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आरंभ कराई गई थीं, जो मार्च में संपन्न हो गई थीं। बोर्ड के स्तर से परीक्षा परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। इंटरनेट के माध्यम से मिले अंकपत्रों के आधार पर विद्यार्थियों ने अगली कक्षाओं में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। अब बोर्ड के स्तर से सभी के मुद्रित प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र जिलों को उपलब्ध करा दिए हैं।
डीआइओएस सतीश कुमार ने शनिवार को राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित सभी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर प्रमाणपत्रों के पहुंचने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार से उनके कार्यालय से इन्हें प्राप्त कराया जा सकता है। प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए स्कूल से प्रमाणित कर भेजे गए पत्र के बाद ही संबंधित कर्मचारियों को अंकपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।