यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Politics: मैनपुरी में डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा- प्रदेश और क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा
सांसद डिंपल यादव भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश और क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मैनपुरी। शुक्रवार को क्षेत्र के भ्रमण पर आईं सांसद डिंपल यादव भाजपा सरकार पर हमलावर नजर आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश और क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव नगला निहाल निवासी शहीद ओमपाल यादव की मूर्ति अनावरण के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि नेताजी जब केंद्र में रक्षा मंत्री थे, तभी उन्होंने कानून पास कराया था कि शहीद होने वाले सैनिक का शव घर पहुंचे। ये नेता जी की ही देन है। भाजपा सरकार में प्रदेश और क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है।
सरकार शहीदों का सम्मान नहीं करती
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर प्रदेश पिछड़ रहा है। किसान परेशान हैं, नौकरियों के मामले में भी प्रदेश पीछे है। युवा परेशान हैं, नौकरियां नहीं हैं। हर जगह बेरोजगार युवाओं की फौज दिखाई दे रही है। यह सरकार शहीदों का सम्मान नहीं करती है। अग्निवीर योजना में भी खास नहीं है। रेलवे, शिक्षा आदि विभागों में नौकरियां ही नहीं है, युवाओं की आशाओं को समाप्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ज्योती मैसी, सुमन दिवाकर, सुमन यादव, रश्मि राजपूत, बंटी यादव मरहरी, संतोष यादव, अतुल यादव, संजय यादव, दयाराम यादव, खुमान सिंह वर्मा आदि सपाई मौजूद थे।