Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वीबी जी राम जी मिशन की शुरुआत, मैनपुरी में पहले दिन 1440 श्रमिकों को मिला काम; बारिश से पहले नहरों की सफाई

    By Saurabh Kumar Shukla Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:00 PM (GMT+05:30)

    मैनपुरी में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार मिशन (वीबी जी राम जी) शुरू हुआ, जिसके पहले दिन 1440 श्रमिकों को काम मिला। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार ...और पढ़ें

    मैनपुरी में नहर खोदाई में जुटे श्रमिक।

    मैनपुरी में नहर खोदाई में जुटे श्रमिक।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार मिशन (वीबी जी राम जी) की जिले में शुरुआत कर दी गई। योजना के पहले दिन ही जिले के सभी विकासखंडों में चयनित ग्राम पंचायतों में श्रमिकों से कार्य कराए गए। पहले दिन 1440 श्रमिकों को काम मिला।

    जिले के नौ विकासखंडों की कुल 549 ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक ब्लाक की दो-दो ग्राम पंचायतों को योजना के प्रथम चरण के लिए चिह्नित किया गया। इनमें कुल 1440 श्रमिकों से कच्चे कार्य कराए गए।

    कार्यस्थलों पर संबंधित अधिकारियों की निगरानी में श्रमिकों ने निर्धारित कार्यों को पूरा किया। योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की टीम ने कार्यस्थलों का निरीक्षण किया। मौके पर ही श्रमिकों की युक्तिधारा पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई गई। बारिश से पहले नहरों की सफाई आदि काम कराए जा रहे हैं। 

    मिशन के प्रथम चरण में सभी विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू कराया गया है। कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए श्रमिकों की आनलाइन उपस्थिति युक्तिधारा पोर्टल पर दर्ज कराई गई है।

    -

    - अजय कुमार, उपायुक्त वीबी जी राम जी।