Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Politics: यूपी की इस सीट से अखिलेश यादव देंगे इस्तीफा?, काैन लड़ेगा यहां से चुनाव, होने लगी दावेदारों पर चर्चा

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 08:32 AM (GMT+05:30)

    UP Political News In Hindi सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक हैं। वहीं उन्होंने कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अब चर्चाएं हैं कि वे करहल ...और पढ़ें

    Mainpuri News: अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए हैं।
    Mainpuri News: अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए हैं।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा जमाया है। सपा सुप्रीमो स्वयं कन्नौज से सांसद चुने गए गए हैं। ऐसे में करहल विधानसभा सीट छोड़ने की चर्चा चलने पर दावेदारों के नाम हवा में तैरने लगे हैं। इस पर निर्णय स्वयं अखिलेश यादव को ही लेना है, फिलहाल उनके निर्णय पर सबकी निगाह लगी हैं।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। इस लोकसभा चुनाव में उन्होंने कन्नौज सीट से जीत हासिल की है। परिणामों से सपा हाईकमान उत्साहित है।

    कयास लग रहे हैं कि कन्नौज सीट अपने पास रखेंगे

    संसद में सपा सांसदों की संख्या अब अधिक होने की वजह से पार्टी नेता कयास लगा रहे हैं कि अखिलेश यादव दिल्ली की राजनीति कर सकते हैं। ऐसे कयासों पर पार्टी नेता संभावना भी जता रहे हैं कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय है।

    Read Also: Lok Sabha Chunav: मुस्लिम बूथों पर खूब दौड़ी साइकिल, आगरा में न लाभार्थी कार्ड चला और न ही अन्य योजनाओं का पड़ा प्रभाव

    करहल से ये नाम चर्चाओं में

    जानकारोें का दावा है कि अखिलेश यादव अगर करहल से इस्तीफा देते हैं तो यहां पार्टी की ओर से कई दावेदार हो सकते हैं। इन दावेदारों में सैफई परिवार के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के अलावा पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक सोवरन सिंह यादव की दावेदारी पर कयास लग रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः UP News: इस जिले में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही गरजा बुलडोजर, 27 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कालोनी कराई ध्वस्त

    सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्णय का पार्टी स्वागत करेंगी।

    खबरें और भी