Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mathura News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर अनामिका रॉय की बाथरूम में मौत, वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं गेस्ट हाउस

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 02:23 PM (IST)

    Mathura Latest News In Hindi एमपी के सिवनी से साथियों संग आई चिकित्सक डॉ. अनामिका राय की मृत्यु हो गई। डॉक्टर अनामिका गेस्ट हाउस में स्नान के दौरान बे ...और पढ़ें

    Mathura News: सिवनी से साथियों संग आई चिकित्सक की मृत्यु
    Mathura News: सिवनी से साथियों संग आई चिकित्सक की मृत्यु

    HighLights

    1. बाथरूम में नहाने गई थीं डॉक्टर अनामिका
    2. काफी देर तक कोई आवाज न आने पर साथियों ने निकाला था

    संवाद सहयोगी, वृंदावन। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से आधा दर्जन साथियों संग वृंदावन में मंदिरों के दर्शन को आई 28 वर्षीय चिकित्सक की मृत्यु हो गई। साथियों के अनुसार युवती स्नान करने बाथरूम में गई थी और बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए ब्रज हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

    कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के सामने गेस्ट हाउस में 26 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से आधा दर्जन युवक और युवतियां आकर ठहरे थे।

    Read Also: Shamli News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया, तो दारोगा के वाट्सएप पर पति ने भेज दी पत्नी की अश्लील वीडियाे

    पुलिस को मृतक युवती के साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी लोग मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन कर गेस्टहाउस पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में शामिल सिवनी के थाना पलहारी निवासी राजेन्द्र राय की 28 वर्षीय बेटी डॉ. अनामिका राय स्नान के लिए बाथरूम में गई थीं।

    काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिला। जब दरवाजा खोला तो अनामिका बेहोश मिलीं। जिसे लेकर सभी साथी ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

    Read Also:UP Police Cop Martyred: सचिन राठी के बलिदान से परिवार में कोहराम, 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुए थे भर्ती

    खबरें और भी