विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्मार्ट मीटर उपभाेक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं कटेगी बिजली; प्रीपेड रिचार्च पर छूट

Published: Wed, 01 Apr 2026 07:52 AM (IST)

बैलेंस खत्म होने पर भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मथुरा। स्मार्ट मीटर को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की नाराजगी के बीच बिजली विभाग ने अब इसके फायदे गिनाकर लोगों को भरोसे में लेने की कोशिश तेज कर दी है। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाओं और रियायतों का दावा किया गया है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को रिझाने की तेज की कवायद

चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिल रिचार्ज पर निर्धारित बिजली दरों में दो प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही बैलेंस कम होने, समाप्त होने और भुगतान संबंधी जानकारी नियमित एसएमएस अलर्ट के जरिए भेजी जाएगी।

बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी

नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद शुरुआती 30 दिनों तक और बैलेंस खत्म होने के बाद भी तीन दिन तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा न हो।

इतना ही नहीं शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक, रविवार और सरकारी अवकाश के दिनों में बैलेंस समाप्त होने पर भी आपूर्ति बंद नहीं की जाएगी। पुराने बकाया बिलों के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा भी देने की बात कही गई है। इसमें हर रिचार्ज पर 10 से 25 प्रतिशत तक समायोजन होगा।

यह भी पढ़ें- निगेटिव बैलेंस पर गाजियाबाद में कटे एक लाख स्मार्ट मीटर कनेक्शन, 6 हजार उपभोक्ताओं ने रिचार्ज ही नहीं कराया