Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिरों में सजेंगी घटाएं, श्रद्धालु करेंगे वर्ष भर के उत्सवों के दर्शन; अधिक मास में ब्रजमंडल में विशेष आयोजन

    Updated: Sat, 02 May 2026 07:15 AM (IST)

    इस वर्ष 17 मई से शुरू हो रहे अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के दौरान मथुरा और पूरे ब्रजमंडल के मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। श्रद्धालु पूरे महीने भक्ति और ...और पढ़ें

    द्वारिकाधीश मंदिर।

    द्वारिकाधीश मंदिर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मथुरा। इस वर्ष श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए पुण्य कमाने का विशेष अवसर आने वाला है। इस साल भक्तों को भक्ति और उपासना के लिए एक अतिरिक्त महीना मिलने जा रहा है।

    17 मई से अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का शुभारंभ हो रहा है। मंदिरों में घटाएं सजेंगी। श्रद्धालु उत्सवों के दर्शन करेंगे। मंदिरों में एक वर्ष में होने वाले आयोजन होंगे। एक माह की अवधि में समूचा ब्रजमंडल भक्ति के रंग में सराबोर रहेगा।

    मंदिरों में होंगे वर्ष भर के आयोजन, चल रही हैं तैयारियां

    अधिक मास की विशेषता यह है कि इस दौरान ठाकुरजी की सेवा का क्रम दोगुणा हो जाता है। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में एक वर्ष के भीतर होने वाले सभी प्रमुख आयोजनों की पुनरावृत्ति होगी। श्रद्धालु एक बार फिर उन दिव्य दर्शनों का लाभ उठा सकेंगे जो सालभर में केवल एक बार होते हैं। मंदिर में विभिन्न रंगों और भावों की घटाएं सजाई जाएंगी।

    ब्रज में बहेगी आस्था की बयार

    कान्हा की बाल लीलाओं पर आधारित विशेष छाक मनोरथ के दर्शन होंगे। भक्तों द्वारा विशेष मनोरथ कराए जाएंगे, जिनमें ठाकुरजी को छप्पन भोग और विशेष पोशाकें धारण कराई जाएंगी। श्रद्धालु अपने-अपने अनुसार यह मनोरथ कराते हैं। समूचे ब्रज के प्रमुख मंदिरों में अधिक मास को लेकर उत्साह है।

    17 मई से शुरू हो रहा अधिकमास

    द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि अधिकमास की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रद्धालु अपने-अपने अनुसार मनोरथ करा सकेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी आयोजन होंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजनों की तैयारियां की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    गोवर्धन में मंदिरों में साल भर के आयोजन होंगे

    गोवर्धन में मंदिरों में साल भर के आयोजन होंगे। हाेली, झूलन महोत्सव के आयोजन होंगे। दानघाटी, मुखारविंद, मानसीगंगा पर बिजली की सजावट की जाएगी। नंदगांव, बरसाना, बलदेव के मंदिरों में भी अधिकमास पर आयोजन होंगे। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया अधिकमास 15 मई से शुरू होकर 15 जून को संपन्न होगा।

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी दक्षिणी बाईपास का काम शुरू: 169 करोड़ का बजट, 9 गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क