Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Banke Bihari Mandir: सुबह सुनहरे शृंगार में तो शाम को सर्वांग दर्शन... अक्षय तृतीया पर चरण दर्शन देंगे बांकेबिहारी

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 01:32 PM (IST)

    Akshaya Tritiya Banke Bihari Mandir अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांके बिहारी भक्तों को सुबह सुनहरे शृंगार में चरण दर्शन देंगे। शाम को चंदन लेपन के साथ सर्वा ...और पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर की सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
    Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर की सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. 51 किलो चंदन अर्पित किया जाएगा
    2. स्वर्ण शृंगार में ठाकुरजी के चरण दर्शन

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। अक्षय तृतीया पर 30 अप्रैल को ठाकुर बांकेबिहारी के दिव्य दर्शन का लाभ देश-दुनिया के भक्तों को मिलेगा। वर्ष भर में एक ही दिन ठाकुरजी अपने भक्तों को चरण दर्शन देते हैं। अक्षय तृतीया पर सुनहरा शृंगार कर बेशकीमती पोशाक भी धारण करेंगे और इसी दिन भक्तों को ठाकुरजी के चरणों के दर्शन संभव हो सकेंगे। सेवायत सवा किलो चंदन का लड्डू भी ठाकुर जी के चरणों में अर्पित करेंगे।

    अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी सुबह और शाम अलग-अगल रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह राजभोग सेवा में ठाकुरजी सुनहरा शृंगार कर भक्तों को चरण दर्शन देंगे, तो शाम को शयनभोग सेवा में चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देंगे। इस दिन ठाकुरजी मोर, मुकुट, कटि-काछनी में, तो शाम को चंदन लेपन कर सर्वांग दर्शन देकर भक्तों के मन को मोह लेंगे।

    साल में एक बार मिलते हैं चरण दर्शन

    अक्षय तृतीया के दिन होने वाले ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन इसलिए भी ख़ास माने जाते हैं, कि केवल इसी दिन भक्तों को उनके चरणों के दर्शन होते हैं। सुबह और शाम अलग-अलग सेवायत चंदन के लड्डू ठाकुरजी के चरणों में अर्पित करते हैं। ठाकुर बांकेबिहारीजी को गर्मी से शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन लेपन किया जाता है। इस बार भी अक्षय तृतीया के दिन यानी कि 30 अप्रैल को ठाकुरजी को 51 किलो चंदन अर्पित किया जाएगा, जो चंदन के लड्डू व सर्वांग चंदन लेपन के रूप में होगा। इसके लिए चंदन की घिसाई अभी से शुरू हो चुकी है।

    विशेष होगा बांकेबिहारी का शृंगार

    अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी को पीले रंग की विशेष पोशाक धारण कराई जाएगी। अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी के दिव्य चरण व सर्वांग चंदन लेपन दर्शन होते हैं। जो कि श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ दर्शन हैं। ठाकुरजी के पूरे शरीर पर चंदन लेपन, लांघ बंधी धोती, सिर से पैर तक स्वर्ण शऋंगार, सोने, हीरे और जवाहरात से जड़े कटारे, टिपारे, चरणों में चंदन का लड्डू ठाकुरजी के दर्शन को दिव्य बनाते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः Gold Price Hike: सोने ने ऐसी पकड़ी रफ्तार, तोड़ डाले पुराने सभी रिकॉर्ड; देखिए क्या हैं आज के भाव

    ये भी पढ़ेंः चमकदार देखकर धाेखा मत खाइये... FSDA की रेड में पकड़ी बड़ी मिलावट, खतरनाक केमिकल से धुल रही साबुत हल्दी, 2000 KG सीज

    भोग में अर्पित होंगे शीतल पदार्थ

    अक्षय तृतीया पर ठाकुरजी को सतुआ के लड्डू, केसरिया छेना की खीरए खरबूजा, ककड़ी, सरबत, फल, काजू, बादाम, पिस्ता, केशर, पोस्ता, कालीमिर्च, गुलकंद व दूध-मिश्रित विशेष ठंडाई का भोग अर्पित किया जाएगा।