वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर: मोबाइल प्रतिबंध पर 24 घंटे में यू-टर्न, श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मोबाइल पर अचानक प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। हालांकि, प्रबंधन समिति की आपत्ति के बाद 24 घंट ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर का फाइल फोटो।
HighLights
मंदिर में मोबाइल पर अचानक प्रतिबंध लगाया गया।
श्रद्धालुओं को बिना मोबाइल प्रवेश करना पड़ा।
प्रबंधन समिति ने 24 घंटे में फैसला वापस लिया।
संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार देर शाम उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के निर्णयों का हवाला देते हुए अचानक मंदिर में मोबाइल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। मंगलवार को यह व्यवस्था लागू भी हो गई। पहले ही दिन श्रद्धालुओं को बिना मोबाइल के मंदिर में प्रवेश करना पड़ा।
बिना पूर्व सूचना के आदेश जारी होने पर समिति के सेवायत सदस्यों ने आपत्ति जताई। 24 घंटे में ही निर्णय बदल दिया गया। समिति ने कहा कि प्रबंधक ने बिना उनकी जानकारी के नोटिस चस्पा की है। तत्काल प्रभाव से आदेश वापस ले लिया गया।
मंदिर में भीड़ नियंत्रण के प्रयासों को लेकर समिति की बैठकों में मोबाइल के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर प्रस्ताव लाया गया था।
फोटो और वीडियाे पर रोक लगाने के लिए कई सदस्यों ने कहा था
नौ जुलाई की बैठक में इस पर कई सदस्यों ने कहा था कि मंदिर में दर्शन के दौरान रिंग सेरेमनी और केक कटिंग के दौरान मोबाइल से फोटोग्राफी पर रोक लगाई जाना चाहिए। उस समय बैठक में मोबाइल पर पाबंदी को लेकर निर्णय नहीं जा सका था।
सोमवार शाम को मोबाइल पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
समिति के सेवायत सदस्यों के बताया कि सोमवार रात अचानक समिति के आदेश के हवाला देकर प्रबंधक ने मोबाइल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इसकी जानकारी उन्हें मंदिर के बाहर चस्पा नोटिस से मिली। मंगलवार सुबह रोज की तरह श्रद्धालु मोबाइल लेकर पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इससे श्रद्धालु परेशान भटकते रहे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी
अचानक से रोक लगाना उचित नहीं
उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति सदस्य रजत गोस्वामी का कहना है कि अचानक मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित करना उचित नहीं है। हम विरोध में नहीं हैं। लेकिन, पहले सूचना सार्वजनिक हो, समाचार माध्यमों से, इंटरनेट मीडिया के जरिए सूचना देशभर में श्रद्धालुओं तक पहुंचे। इसके साथ ही एक तिथि तय की जाए। श्रद्धालुओं के मोबाइल जमा कराने की व्यवस्था भी हो।
यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार
डीएम कहा, पिछली बैठक में उठाया था मुद्दा
देर शाम समिति के सचिव व डीएम सीपी सिंह ने कहा कि पिछली बैठक में मोबाइल प्रतिबंध का मुद्दा उठा था, तब हमने इसका विरोध यह कहकर कहा था कि पहले पूर्व सूचना दी जाएगी। ऐसे प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, शायद मंदिर प्रबंधक ने बिना जानकारी के यह सूचना चस्पा कर दी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध हटा दिया गया है। हालांकि इस मामले में मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बात करने से इन कर दिया।