Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर दुनिया करेगी बांकेबिहारी रंगोत्सव के दर्शन, फरवरी के मध्य में शुरू हो जाएगी लाइव दर्शन की व्यवस्था

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 09:28 AM (IST)

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में इस बार भक्त घर बैठे होली का आनंद ले सकेंगे। 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी से शुरू होने वाली रंगों की होली के लिए मंदिर प्रबंध ...और पढ़ें

    रंगों की होली। जागरण

    रंगों की होली। जागरण

    HighLights

    1. 15 फरवरी से शुरू होगी लाइव दर्शन की व्यवस्था।

    2. रंगभरनी एकादशी से ठाकुर बांकेबिहारी की होली।

    3. घर बैठे भक्त कर सकेंगे होली के दर्शन।

    जागरण संवाददाता, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी के भक्तों के लिए इस बार की होली कुछ अनोखी होगी। बांकेबिहारी मंदिर में 27 फरवरी को रंगभरनी एकादशी से शुरू होने वाली रंगों की होली का आनंद उन्हें घर बैठे देखने को मिल सकता है। इसके लिए मंदिर में लाइव दर्शन की व्यवस्था शुरू की जा रही है। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति 15 फरवरी से आराध्य के दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कराने जा रही है।

    इसकी जिम्मेदारी समिति ने दिल्ली की सुयोग्य मीडिया लिमिटेड को दी है। मंदिर में भारी भीड़ के कारण आने वाले भक्तों को दिक्कत होती है। होली पर लाखों श्रद्धालु ठाकुर जी के संग रंग खेलने आएंगे। भीड़ अधिक होने से काफी श्रद्धालु मंदिर नहीं आ पाते। ऐसे में मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने भक्तों को घर बैठे होली का आनंद देने की योजना बनाई है।

    समिति ने भक्तों की भीड़ नियंत्रण के लिए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन की लाइव दर्शन (स्ट्रीमिंग) व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। समिति ने पिछली बैठक में कंपनी को 15 फरवरी तक लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मंदिर के नाम से एक वेबसाइट तैयार की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बरसाना में राधारानी के दर्शन अब होंगे आसान, वेष्णो देवी की तरह लाडलीजी मंदिर में चालू होगा टोकन सिस्टम

    मंदिर में कैमरे लगाए जाएंगे। इस वेबसाइट पर ही लाइव दर्शन होंगे। इसके लिए 15 फरवरी तक का समय निर्धारित है। रंगभरनी एकादशी से मंदिर पर रंगों की होली शुरू हो जाएगी। उम्मीद है इस बार जो श्रद्धालु मंदिर नहीं आ पाएंगे, वह घर बैठे होली के दर्शन कर सकेंगे।

    खबरें और भी