Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बांके​बिहारी मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं तो जान लीजिए क्या है नई टाइमिंग, मथुरा के प्रमुख मंदिरों में बदला समय

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 11:26 AM (IST)

    Banke Bihari Mandir Time Change बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव हो गया है। अब सुबह 8.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4.30 से रात 8.30 बजे ...और पढ़ें

    Banke Bihari Mandir: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की प्रतीकात्मक तस्वीर।
    Banke Bihari Mandir: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. भोगराग सेवा में हुआ बदलाव, फूलों से भी परहेज
    2. अब ठाकुरजी को अर्पित किए जाएंगे गरिष्ठ पदार्थ

    संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दीपावली के बाद दर्शन समय के साथ ही भोगराग सेवा में बदलाव हो गया है। अब ठाकुरजी को भोग में गरिष्ठ पदार्थ अर्पित किए जा रहे हैं। पोशाक में बदलाव हुआ है और फूलों से भी अब ठाकुरजी को परहेज होगा। ताकि सर्दी के मौसम में ठाकुरजी पर फूलों के पानी का असर न हो।

    भाईदूज से दर्शन समय बदलाव होली तक इसी तरह रहेगा। सुबह एक घंटे देर से मंदिर के पट खुल रहे हैं तो शाम को एक घंटे पहले ही मंदिर के पट बंद होने का समय है।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया शरद ऋतु में ठाकुर के दर्शन समय के साथ भोग राग और पोशाक में रविवार से बदलाव हो गया है। अब ठाकुरजी को हल्के गर्म कपड़े की पोशाक ही दीपावली के बाद से धारण करवाई गई है। गर्म पोशाक के साथ ठाकुरजी को भोग में सूखे मेवा की मात्रा में बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

    केसरयुक्त गर्म दूध भाेग में अर्पित

    दूध, खीर में केसर की मात्रा बढ़ा दी गई है, जबकि दही के बने पदार्थों में कमी कर दी जाएगी। ठंडाई की जगह अब केसरयुक्त गर्म दूध ठाकुरजी को भोग में अर्पित हो रहा है। ठाकुरजी को सर्दी से बचाव के लिए अब फूलों की माला की जगह मोदी का हार पहनाया जाएगा। फूलों से अब ठाकुरजी को दूर रखा जाएगा। मंदिर में भी फूलों की सजावट पर प्रतिबंध हो जाएगा। अब उत्सवों पर कपड़े अथवा गुब्बारे से ही सजावट होगी।

    मंदिर के पट खुलने का समय

    • श्री बांकेबिहारीजी मंदिर में दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे और शाम 4.30 से रात 8.30 तक
    • श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन सुबह 6.30 बजे से 11 बजे तक शाम 4 बजे से 7.30 बजे तक
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन का समय श्रीगर्भगृह के सुबह 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
    • भागवत भवन में दर्शन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक। शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक।

    खबरें और भी

    होली तक रहेगा ये समय

    अब बांकेबिहारी मंदिर में सुबह 8.45 बजे से दर्शन होंगे। इसी तरह दोपहर को 12 बजे के बजाय अब 1 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे। शाम को 5.30 के बजाय एक घंटे पहले 4.30 बजे दर्शन खुल जाएंगे और रात को 9.30 की बजाय 8.30 बजे शयनभोग आरती के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। दर्शन की ये समयसारिणी होली तक जारी रहेगी।

    ये भी पढ़ेंः बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम, विरोध में उतरे व्यापारी; खाली कराया रास्ता

    ये भी पढ़ेंः Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व आज से शुरू, लखनऊ में इन स्थानों पर होगी पूजा