विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई व्यवस्था से चढ़ावे में भारी उछाल, एक साल में दोगुना हुआ बांकेबिहारी मंदिर के दान का पैसा; गुल्लकों से निकला बड़ा खजाना

Published: Sun, 08 Nov 2026 06:54 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 07:06 AM (IST)

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्थाओं के चलते दानराशि एक साल में दोगुनी हो गई है। प्रबंधन समिति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रबंधन समिति के गठन से मंदिर की व्यवस्थाएं बदलीं।

  2. एक साल में दानराशि दोगुनी होकर 4.64 करोड़ हुई।

  3. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों से दान संग्रह में सख्ती आई।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में में व्यवस्थाएं बदलने से मंदिर के कोष में भी बढ़ोतरी हो रही है। उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के गठन के एक वर्ष में दानराशि दोगुणी हो गई है।

बीते वर्ष अक्टूबर में दो माह के अंतराल में मंदिर में 17 गुल्लक खोली गईं, इनमें 2.62 करोड़ रुपये दानराशि निकली, जबकि इस वर्ष अक्टूबर में 17 गुल्लक में 4.64 करोड़ रुपये दानराशि निकली। एक वर्ष में गुल्लक की संख्या भी 17 से बढ़ाकर 32 कर दी गई। 33 गुल्लक में करीब ढाई माह के अंतराल में 6.19 करोड़ रुपये दानराशि निकली।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर बीते वर्ष अगस्त में उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति का गठन किया गया था। तब से व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुआ। मंदिर के चढ़ावे की व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया। बीते वर्ष अक्टूबर में समिति की देखरेख में दो माह के अंतराल पर गुल्लक खोली गईं।

ल्लक की संख्या बढ़ाकर कर दी गई 24 

उस वक्त गुल्लक की संख्या 17 थी, तब दानराशि 2.62 करोड़ रुपये निकली। जनवरी 2026 में इतनी ही गुल्लक में दानराशि बढ़कर 4.65 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल व मई में 17 गुल्लक में 4.90 करोड़ रुपये दान मिला। फिर गुल्लक की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी गईं।

यह भी पढ़ें- सरयू की लहरों पर झिलमिलाए आस्था के दीप, अयोध्या में भक्ति और आस्था के बीच साकार हुआ दिव्य महाआरती का दृश्य

अगस्त में कोली गईं गुल्लक में 3.90 करोड़ रुपये निकला। इसके बाद फिर समिति ने गुल्लक की संख्या बढ़ाकर 32 कर दी। इधर, अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने भी मंदिर की पाई-पाई कोष में जमा करने के निर्देश दिए। इस पर समिति ने और सख्ती की, नोटिस बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं से भी गुल्लक में दान अर्पित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें- रामकथा पार्क में विदेशी कलाकारों ने पेश की रामकथा, लोक कला और नृत्यों से सजा अयोध्या; देखें रामनगरी की सुंदर तस्वीरें

इसका असर दिखा। अब ढाई माह के अंतराल पर गुल्लक खोली गईं, 32 गुल्लक में 6.19 करोड़ रुपये दानराशि मिली। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया मंदिर में कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव किया तो इसका सीधा लाभ मंदिर कोष को मिलने लगा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।