Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छटीकरा-वृंदावन मार्ग का 40 करोड़ से होगा कायाकल्प, वृंदावन को मिलेगी भव्य पहचान

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 09:00 PM (IST)

    मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण छटीकरा से वृंदावन प्रवेश मार्ग का 40 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण करेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. छटीकरा-वृंदावन मार्ग का 40 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण।

    2. 6.20 किलोमीटर मार्ग पर लगेंगी डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें।

    3. हेरिटेज लुक के साथ बनेगा वृंदावन की नई पहचान।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कृष्णा नगरी मथुरा और ठा. बांकेबिहारी की पावन धरा वृंदावन को जोड़ने वाला मुख्य प्रवेश मार्ग अब अपनी एक नई और भव्य पहचान बनाने जा रहा है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने छटीकरा से वृंदावन प्रवेश मार्ग को आकर्षक बनाने की कार्ययोजना तैयार की है।

    6.20 किलोमीटर मार्ग को 40 करोड़ से सुंदरीकरण की योजना अंतिम चरण में आ चुकी है। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू कराया जाना है। यह कार्य मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। अंडरपास पर भी लाइट लगाई जाएंगी। आरनामेंटल लाइट लगवाई जाएंगी। लैंडस्केपिंग की जाएगी।

    डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। सड़क किनारे जगह-जगह बेंच लगाई जाएंगी। यह मार्ग तीर्थ नगरी वृंदावन का पहला दृश्य प्रस्तुत करता है, इसलिए इसका सुंदरीकरण कराया जाना आवश्यक माना गया है।

    परियोजना के तहत सबसे पहले छटीकरा-वृंदावन मार्ग के प्रवेश द्वार और अंडरपास का सुंदरीकरण होगा। इन स्थलों को बिजली की की रोशनी से जगमग किया जाएगा। मार्ग पर लैंडस्केपिंग की जाएगी।

    सड़क के दोनों ओर और डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। मार्ग को रात के समय भी सुरक्षित और खूबसूरत बनाने के लिए आकर्षक डिजाइनर स्ट्रीट लाइटें और फसाड लाइटें लगाई जाएंगी।

    रात के समय यह मार्ग दूधिया और रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ नजर आएगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगा। श्रद्धालुओं और बुजुर्गों की सुविधा का भी इस परियोजना में विशेष ध्यान रखा गया है।

    मार्ग के किनारे सुसज्जित फुटपाथ बनाए जाएंगे, थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बेंच लगाई जाएंगी। पूरे मार्ग को एक हेरिटेज लुक दिया जाएगा, जिससे ब्रज की संस्कृति और कला की झलक दिखाई देगी।

    यह मार्ग भविष्य में वृंदावन की भव्यता का प्रतीक बनेगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द कार्य शुरू होना है।