विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Janmashtami 2026: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, बांकेबिहारी मंदिर के करेंगे दर्शन

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:20 AM (IST)

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन से प्रशासनिक एवं पुलिस मशीनरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गई ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ।

सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को मथुरा पहुंचेंगे।

  2. गीता शोध संस्थान में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

  3. बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर तैयारियों का जायजा लेंगे।

संवाद सहयोगी, वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय प्रवास पर मथुरा आगमन ने अधिकारियों का तनाव बढ़ा दिया है। प्रशासनिक एवं पुलिस मशीनरी बेहतर व्यवस्था में जुट गई है। किसी तरह की कमी न रह जाए, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर की दोपहर एक बजे पवन हंस हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे कार द्वारा पानीगांव संपर्क मार्ग पर स्थापित भक्तिमार्ग का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह गीता शोध संस्थान पहुंचेंगे। गीता शोध संस्थान में दोपहर ढाई बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक लेंगे।

विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

सीएम योगी दोपहर साढ़े तीन बजे श्रीहरिदास प्रेक्षागृह समेत विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। शाम पांच बजे वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर गीता शोध संस्थान व श्रीहरिदास प्रेक्षागृह को सजाया जा रहा है। प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। इसमें एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वृंदावन में सीएम के प्रवास के कारण सजाई धर्मनगरी

मंगलवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एडीजी एसके भगत, मंडलायुक्त समेत अनेक अधिकारी गीता शोध संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम की समीक्षा की। जिस हाल में मुख्यमंत्री के भोजन की व्यवस्था की गई है, उसका निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती के लिए पास से एंट्री, पहली बार लाइव स्ट्रीमिंग

यह भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2026: जन्मभूमि के साथ करें इन मंदिरों के दर्शन, लुभाती हैं कान्हा की लीलाएं

सजाया जाएगा बांकेबिहारी मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सितंबर की शाम पांच बजकर 10 मिनट पर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर आ रहे हैं, मंदिर में जन्मोत्सव का उल्लास दिखाई दे, इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर को दिव्य रूप दिया जाएगा। उनके स्वागत के लिए विशेष सजावट भी मंदिर में की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।