Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुत्ते ने रातभर मचाई तबाही, PWD ऑफिस सुबह खुला तो कर्मचारी हालत देख रह गए हैरान; फटी हुई मिलीं कुर्सियां

    By Ved Prakash Gautam Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 23 Jun 2026 05:57 PM (GMT+05:30)

    मथुरा के कृष्णापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही से एक कुत्ता रातभर बंद रहा। कुत्ते ने बाहर निकलने के प्रयास में कार्य ...और पढ़ें

    कुत्ते के द्वारा खराब की गईं कुर्सियां।

    कुत्ते के द्वारा खराब की गईं कुर्सियां।

    HighLights

    1. मथुरा PWD कार्यालय में रातभर बंद रहा कुत्ता।

    2. कर्मचारियों की लापरवाही से हुई यह घटना।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। कृष्णापुरी स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-1 के कार्यालय में कर्मचारियों की लापरवाही से एक कुत्ता बंद रह गया। रातभर कमरे में बंद रहे कुत्ते ने बाहर निकलने के लिए जमकर हुड़दंग मचाया। कुत्ते ने कार्यालय में रखी कुर्सियाें व फर्नीचर को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है।

    मामला सोमवार की रात का है, जब कार्यालय के लिपिक रूम में गलती से कुत्ता बंद रह गया। कार्यालय में चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद कुत्ते को बाहर नहीं निकाला जा सका। कमरे की चाबी संबंधित कर्मचारियों के पास होने से कुत्ता सारी रात लिपिक रूम में ही बंद रहा। सुबह जब अन्य कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और ताला खोला, तब जाकर कुत्ता बाहर निकल सका

    वरिष्ठ सहायक आशुतोष ने बताया कि लिपिक रूम में कई कर्मचारी बैठते हैं। वह शाम पांच बजे घर निकल गए थे। पता नहीं उनके बाद कौन गया और कुत्ता कैसे अंदर बंद रह गया। वरिष्ठ सहायक ने बताया कि कुत्ते ने कुछ कुर्सियों की फोम नोंच दी है। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं है।