Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस मंदिर में बालक के रूप में रखा जाता है ठाकुरजी का ध्यान, ठंड से बचाने के लिए उपाए शुरू, राधारानी ने धारण किए गर्म वस्त्र

    By Navneet SharmaEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:37 AM (IST)

    Mathura Latest News In Hindi यूपी में शीतलहर शुरू हो चुकी है। अपने आराध्य को ठंड से बचाने के लिए अब सेवा शुरू हो चुकी है। द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरज ...और पढ़ें

    Mathura News: ठाकुरजी ताप रहे अंगीठी, राधारानी को कराए गर्म वस्त्र धारण
    Mathura News: ठाकुरजी ताप रहे अंगीठी, राधारानी को कराए गर्म वस्त्र धारण

    HighLights

    1. द्वारकाधीश मंदिर में है बाल सेवा
    2. बालक की तरह रखा जाता है ध्यान

    जागरण संवाददाता, मथुरा। शीत से राहत देने को ठाकुरजी के समक्ष अब अंगीठी रखी गई है। राधारानी को ठंड से बचाने के लिए गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं। द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी रखी गई है। राधारानी मंदिर बरसाना में भगवान को सनील के वस्त्र धारण करा दिए गए हैं। भोग में केसर का प्रयोग किया जा रहा है। अन्य मंदिरों में भी भगवान को गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं।

    सर्दी बढ़ने पर लोग गर्म वस्त्र धारण कर लेते हैं। ऋतु परिवर्तन होने पर आराध्य को ठंड से बचाने को गर्म वस्त्र धारण कराए जाते हैं। द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी रखी गई है, ताकि ठकुरजी को ठंड से बचाया जा सके। ठाकुरजी की बाल सेवा है। बालक की तरह ही ठाकुरजी का ध्यान रखा जाता है।

    Read Also: Weather Update: शीतलहर की चपेट में आगरा, बढ़ी गलन और तापमान में गिरावट, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

    राधारानी मंदिर, बरसाना, नंदबाबा मंदिर नंदगांव में भी भगवान को सनील के वस्त्र धारण करा दिए गए हैं। भोग में केसर का प्रयोग किया जा रहा है। ब्रज के अन्य मंदिरों में भी भगवान को गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं। घरों में भी ठाकुरजी को सर्दी से बचाने को गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं।

    Read Also: Etah News: गायब हुए सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव से बरामद विधानसभा चुनाव संबंधी गोपनीय रिकार्ड गायब, कांस्टेबल पर केस

    'मंदिर में ठाकुरजी की बाल सेवा है। बालक की तरह ही ठाकुरजी का ध्यान रखा जा रहा है। सर्दी से बचाने को ठाकुरजी के समक्ष अंगीठी रखी गई है।' एड. राकेश तिवारी-मीडिया प्रभारी, द्वारकाधीश मंदिर

    'सर्दी से बचाव को राधारानी को गर्म वस्त्र धारण कराए गए हैं। सनील के वस्त्र भगवान पहन रहे हैं। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।' चंंदर गोस्वामी-सेवायत, राधारानी मंदिर, बरसाना

    खबरें और भी