गंदगी में बन रही थी डोडा बर्फी, मथुरा में अवैध मिठाई कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयसिंहपुरा में एक अवैध मिठाई कारखाने पर छापा मारा, जहां बिना लाइसेंस के गंदगी में डोडा बर्फी बन रही थी। विभाग ने लगभग ...और पढ़ें

छापा के दौरान खाद्य विभाग के अफसर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। शहर में दूषित तरीके से बनाई जा रही मिठाइयां बेची जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा, जहां बिना लाइसेंस मिठाइयां बनाने का अवैध कारखाना संचालित हो रहा था।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने यहां मिठाई बनाने की करीब सवा रुपये की खाद्य सामग्री सीज की है। दूसरी ओर छटीकरा में 12 किलो दूषित पेड़ा नष्ट कराया गया।
जयसिंहपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई
शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग के दावों के विपरीत दुकानदार और खासकर मिठाई विक्रेता मनमाने तरीके से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री को खुले में रखकर बीमारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि डॉक्टर वीसी गोयल हास्पिटल के पीछे, निकट बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा में एक मिठाई का कारखाना संचालित हो रहा है।
कई वर्ष से अवैध कारखाना हो रहा था संचालित
इस पर सहायक आयुक्त खाद्य धीरेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। यह मिठाई कारखाना दिनेश गर्ग निवासी रामानुज नगर, गुरुकुल के पीछे, राजपुर बांगर, वृंदावन द्वारा अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। मौके पर डोडा बर्फी का निर्माण गंदगी भरी स्थिति में होते हुए पाया गया। इस पर डोडा बर्फी का एक नमूना तथा अंगूरी आटा का एक नमूना लिया।
सवा लाख से अधिक का माल जब्त
कारखाने में रखे लगभग 97 किग्रा डोडा बर्फी, 17 टीन रिफाइंड सोयाबीन आयल, 750 किग्रा चीनी, 500 किग्रा सूजी और 200 किग्रा अंगूरी आटा (दलिया) सीज किया गया। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 1,27,000 रुपये है। यह कारखाना पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा था, जहां से मथुरा-वृंदावन की कई दुकानों पर मिठाइयां भेजी जाती हैं।
खबरें और भी
छटीकरा में 12 किलो पेड़ा नष्ट कराया, कुल चार नमूने लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेेजे
उधर, छटीकरा स्थित अग्रवाल स्वीट पर छापा मारा गया। इसके संचालक अमर चंद थे, जहां से पेड़ा का एक नमूना लिया गया। यहां से लगभग 12 किग्रा दूषित पेड़ा अनुमानित नष्ट कराया गया, जिसका मूल्य 3600 रुपये है। एक अन्य कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार द्वारा गांव हरनौल स्थित रामू डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। इस प्रकार कार्रवाई में कुल चार नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।