Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संत प्रेमानंद के अनुयायी के घर 2.90 करोड़ की चोरी का खुलासा: किराएदार सहित चार चोर गिरफ्तार, ₹2 C कैश-कार और जेवर बरामद

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    वृंदावन में एक बाबा के घर से 2.90 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 करोड़ रुपये नकद, एक लग्ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वृंदावन में बाबा के घर से 2.90 करोड़ की चोरी

    2. जैंत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

    3. 2 करोड़ नकद, कार, जेवर सहित 2.60 करोड़ बरामद

    जागरण संवाददाता, मथुरा। पुलिस ने सुनरख रोड स्थित एक बाबा के घर से 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का राजफाश करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति में से 2 करोड़ रुपये नकद और शेष 60.12 लाख रुपये से खरीदी गई फॉक्सवैगन कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, चार मोबाइल फोन, जिम व स्विमिंग किट बरामद कर लिए हैं। वारदात में प्रयुक्त टाटा पंच कार भी कब्जे में ली गई है।

    एसएसपी ने दी जानकारी

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया गुजरात के गांधीनगर निवासी राकेश प्रजापति के पुत्र मानव प्रजापति संत प्रेमानंद के शिष्य हैं। वह संत प्रेमानंद के आश्रम में रहकर दीक्षा ले रहे हैं। पिता राकेश भी अपनी गुजरात की संपत्ति बेचकर सुनरख में बस गए थे। यहां एक फ्लैट खरीद कर रह रहे थे। उनकी जमा पूंजी की जानकारी पड़ोस किराये पर रहने वाले किरायेदार आलोक को हो गई। 

    एसएसपी ने दी जानकारी

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया आलोक और राजन किराए पर गेस्ट हाउस संचालित करते थे। आलोक ने अपने साथियों राजन निवासी शिव कालोनी, थाना पल्ला, जिला फरीदाबाद, प्रेम सागर निवासी 146 शाहजानंद सोसायटी, गोडादरा नहर, थाना गोडादरा, जिला सूरत गुजरात, हीरें निवासी मकान संख्या 16, रामदेव नगर सोसायटी, शांति निकेतन स्कूल के पास, थाना रांदेर, जिला सूरत गुजरात के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची। 

    mathura chor 14 july

    पुलिस ने बरामद की रकम।

    किराएदार के साथी रहे शामिल

    आरोपितों ने नौ जून को ताला तोड़कर दोपहर में 2.90 करोड़ रुपये नकद चोरी कर लिए और राकेश को धमकाया। डरकर पीड़ित गुजरात चले गए और बीमार हो गए। वापस लौटकर उन्होंने 22 जून को  प्रार्थना पत्र देकर थाना जैंत में मुकदमा दर्ज कराया। 

    खबरें और भी

    आरोपितों ने बाबा को धमकाया था

    एसएसपी ने बताया कि मंगलवार तड़के सुनरख रोड से एनएच-19 मार्ग पर पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुल 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद करते हुए आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश पर 'ब्रेक': लखनऊ सहित 60 जिलों में आज उमस भरी गर्मी; तराई के गोरखपुर-देवरिया में यलो अलर्ट

    यह भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में देह व्यापार: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर 3 युवतियों का किया रेस्क्यू; रिसेप्शनिस्ट का झांसा देकर जिस्मफरोशी