रेस्टोरेंट में देह व्यापार: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर 3 युवतियों का किया रेस्क्यू; रिसेप्शनिस्ट का झांसा देकर जिस्मफरोशी
अलीगढ़ के गभाना में अग्रवाल रेस्टोरेंट एंड होटल पर पुलिस ने छापा मारकर हाईप्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन आरोप ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
गभाना के अग्रवाल रेस्टोरेंट में देह व्यापार का खुलासा।
पुलिस ने होटल संचालक सहित तीन आरोपियों को पकड़ा।
तीन युवतियों को रेस्क्यू कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद।
संवाद सूत्र, गभाना (अलीगढ़)। अग्रवाल रेस्टोरेंट एंड होटल पर पुलिस ने गुरुवार देर रात छापा मारकर रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। सीओ महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की।
मौके से होटल संचालक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि आपत्तिजनक स्थिति और रिसेप्शन से तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सेक्सवर्धक दवाइयां, कंडोम, मोबाइल, पेटीएम साउंड बाक्स और नकदी बरामद की है।
देह व्यापार की मिली थी पुलिस को सूचना
सीओ महेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि अग्रवाल रेस्टोरेंट एंड होटल में रेस्टोरेंट की आड़ में बड़े पैमाने पर वैश्यावृत्ति का धंधा संचालित हो रहा है। यह खेल शाम छह बजे से देर रात तक चलता है और पुलिस के आने की भनक देने के लिए बाहर शातिर मददगार सक्रिय रहते हैं।
सीओ पहुंचे तो भागने लगा संचालक
सीओ ने इंस्पेक्टर मनोज कुमार को मय फोर्स सोमना मोड़ बुलाया और बिना देरी किए पैदल ही होटल की तरफ कूच कर दिया। पुलिस टीम जैसे ही होटल की बिल्डिंग में दाखिल हुई, काउंटर पर बैठे दो व्यक्तियों में से संचालक सोनू सीढ़ियों की तरफ भागा और जोर से चिल्लाया। पीछा कर उसे पकड़ लिया। प्रथम तल पर काउंटर पर दो युवतियां बैठी मिलीं। वहीं, अंदर से बंद कमरे में एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उन्हें हिरासत में लिया गया।
खबरें और भी
मौके से मिला सामान
सीओ ने बताया कि मौके से कंडोम, सैक्स वर्धक गोलियां, मेन्स क्रीम, पैराशूट आयल, सिगरेट, पेटीएम साउंडबाक्स, स्कैनर बारकोड, दो मोबाइल, 500 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपितों गभाना के रामपुर निवासी राकेश मित्तल, सोनू मित्तल व ग्राहक के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
आरोपित जेल भेजे गए
आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। रेस्क्यू की गई युवतियों को स्वजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। संचालक सोनू शातिर किस्म का अपराधी है। उसपर पहले से ही छेड़छाड़, मारपीट, बिजली चोरी, अमानत में ख्यानत और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
रिसेप्शन और रसोई में नौकरी का झांसा देकर धकेला दलदल में
सीओ ने बताया कि महिला सब-इंस्पेक्टर स्वाति चंद्रा द्वारा की गई पूछताछ में दिल्ली (शाहदरा), फरीदाबाद और अलीगढ़ की रहने वाली तीनों युवतियों ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि होटल संचालक सोनू ने उन्हें होटल के किचन और रिसेप्शन पर सम्मानजनक नौकरी का लालच देकर बुलाया था। बाद में ज्यादा पैसों का प्रलोभन और दबाव देकर उनसे जबरन वैश्यावृत्ति कराई जाने लगी।
यह भी पढ़ें- बनारस में मानसून की जोरदार एंट्री: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
राकेश मित्तल ग्राहकों से बुकिंग लेता था और ऑनलाइन पैमेंट लेता था। ग्राहक की पसंद के हिसाब से लड़कियों को कमरों में भेजा जाता था। होटल में आने वाले अन्य जोड़ों को बिना किसी रजिस्टर एंट्री और आईडी के 700 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरे किराए पर दिए जाते हैं।