विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिनीज रिकॉर्डः प्रेरणा ने 500 सेकेंड में फ्लैश 500 अंकों को उल्टा-सीधा सुनाया

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 07:15 PM (IST)

मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने 500 सेकेंड में फ्लैश 500 अंकों को उल्टा और सीधा सही-सही सुनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा लिया।

गिनीज रिकॉर्डः प्रेरणा ने 500 सेकेंड में फ्लैश 500 अंकों को उल्टा-सीधा सुनाया
गिनीज रिकॉर्डः प्रेरणा ने 500 सेकेंड में फ्लैश 500 अंकों को उल्टा-सीधा सुनाया

मथुरा (जेएनएन)। आखिर मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने वह कर दिखाया, जिसका इंतजार लोग महीनों से कर रहे थे। गिनीज बुक के पर्यवेक्षकों के सामने उसने मेमोरी टेस्ट में रिकॉर्ड समय निकाला। 8.30 मिनट में फ्लैश किए गए 500 अंकों को उसने सही-सही उल्टा और सीधा सुना दिया। अब तक 456 अंक सीधे सुनाने का रिकॉर्ड यूएसए के लेंस श्रेहार्ट के नाम था। बुधवार को जीएलए विवि में जैसे ही प्रेरणा ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया, उसके साथ पूरा कैंपस खुशी से झूम उठा।

यह भी पढ़ें: मेमोरी गर्ल की सीएम अखिलेश से गुहार, अंकल अब तो करा दो एडमिशन

प्रेरणा की मेमोरी परखने के लिए पीपीटी के माध्यम से 500 अंक पर्दे पर एक के बाद एक फ्लैश किए गए। यह अंक 500 सेकेंड में ही प्रेरणा के आगे फ्लैश हुए। इसके बाद अंक का बोर्ड हटा लिया गया। प्रेरणा शर्मा ने बोर्ड पर दिखाए गए अंक पहले से अंतिम 16.37 मिनट में और अंतिम से पहला दोहराने में 18.57 मिनट का समय लिया। इस तरह मेमोरी के दम पर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा लिया।

यह भी पढ़ें: एशिया बुक की मेमोरी गर्ल बनीं प्रेरणा, वियतनामी युवक का तोड़ा रिकॉर्ड

आज दोपहर इस प्रेजेंटेशन के लिए गिनीज की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व चंद्रमोहन अग्रवाल, नायब तहसीलदार दुर्गेश, टाइमकीपर शिवयादव, जितेंद्र पाल, डॉ. शुभांगी अग्रवाल, आदित्य कुमार तिवारी और इंडिया वल्र्ड रिकॉर्ड (आइडब्लूआर) के हेड का पैनल नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की सीडी गिनीज बुक को भेजी गई है। सौंख रोड स्थित पदमपुरी कॉलोनी निवासी प्रेरणा ने महज 19 वर्ष की आयु में यह करिश्मा कर दिखाया है। वह बीएसए कॉलेज से बीएससी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।