Mathura Accident: टक्कर के बाद धू-धू कर जलीं 7 बसें और कारें, यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे की तस्वीरें
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए, जिसमें सात बसें और दो कारें शामिल थीं। इस भीषण ...और पढ़ें

हादसे में जलती बस। सभी फोटो। कासिम खान व अनुज उपमन्यु।
HighLights
हादसे के बाद रेस्क्यू किए यात्री
विनीत मिश्रा, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा जा रही लेन पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए। सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, कुछ ने बसों ने कूदकर अपनी जान बचाई। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि अब तक 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है। पोस्टमार्टम हाउस पर करीब 18 बैग में अवशेष पहुंचे हैं।

मथुरा हादसा।
घटना बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के निकट माइल स्टोन संख्या 125 पर हुई है। यहां घना कोहरा होने के कारण रात में दृश्यता शून्य थी। इससे आगे-पीछे चल रहे वाहनों के चालक एक-दूसरे को देख नहीं सके और वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों में आग लग गई।

जली बस।
मचने लगी चीखपुकार
सातों बसें और दो कार भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही बसों में चीख-पुकार मच गई। खिड़कियों से यात्रियों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। जबकि अंदर ही फंसे रह गए।बसों और कारें टक्कर लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर आवागमन पूरी तरफ ठह गया।

क्रेन से हटाकर वाहनों को किनारे किया गया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चार यात्रियों की जलकर मृत्यु हो गई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। इन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

हादसे में जली कार।

हादसे को बयां करती कार।

हादसे के बाद दहशत में यात्री।

हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी

हादसे की शिकार कार।

हादसे के बाद सुबह के हालात।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया जिन वाहनों में आग लगी, उसमें सात बस और तीन छोटे वाहन हैं। अब तक 13 लोगों की मृत्यु हुई है। घालय लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी रेस्क्यू किया जा रहा है। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।