यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, पीड़ितों को 5 लाख रुपये की राहत राशि का एलान
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने दुर्घटना में मरने वालों के परिवारो ...और पढ़ें

HighLights
सीएम योगी ने यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर लिया संज्ञान
मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये की राहत राशि
पीड़ितों को हर संभव मदद का सरकार का आश्वासन
जागरण संवाददाता, मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ संज्ञान लिया और हादसे में मृतकों के प्रति दुख जताया एवं घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये राहत राशि के रूप में दिए जाने का एलान किया है।
मथुरा के डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हृदय विदारक घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच लाख रुपये सहायता देने और घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
